द इंडियन व्यू

युकी भांबरी की शानदार जीत, फ्रेंच ओपन मिश्रित युगल प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी ने अपनी रूसी जोड़ीदार अलेक्जेंड्रा पानोवा के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रेंच ओपन 2026 के मिश्रित युगल प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, पुरुष युगल में अनिरुद्ध चंद्रशेखर और…

Ragwendra P Singh
May 29, 2026
2 min read
युकी भांबरी की शानदार जीत, फ्रेंच ओपन मिश्रित युगल प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी ने अपनी रूसी जोड़ीदार अलेक्जेंड्रा पानोवा के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रेंच ओपन 2026 के मिश्रित युगल प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, पुरुष युगल में अनिरुद्ध चंद्रशेखर और जापान के ताकेरू युजुकी की जोड़ी हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

युकी और अलेक्जेंड्रा ने गुरुवार देर रात खेले गए मैच में नीदरलैंड्स के डेविड पेल और यूक्रेन की ल्यूडमिला किचेनोक की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 7-6(2), 7-6(5) से हराया। एक घंटा 50 मिनट तक चले इस मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों ने दबाव के क्षणों में शानदार संयम दिखाया।

अब प्री-क्वार्टर फाइनल में युकी और अलेक्जेंड्रा का सामना अमेरिका की डिज़ायरी क्रावचिक और ब्रिटेन के नील स्कुप्स्की की चौथी वरीय जोड़ी से होगा। मुकाबले में युकी और अलेक्जेंड्रा ने दोनों टाईब्रेक में बेहतरीन खेल दिखाते हुए सीधे सेटों में जीत दर्ज की। पूरे मैच में दोनों टीमों के बीच केवल एक अंक का अंतर रहा।

साभार : गूगल

भारतीय-रूसी जोड़ी ने पांच ऐस लगाए और पहली सर्विस पर 70 प्रतिशत अंक जीते। दूसरी सर्विस पर भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 64 प्रतिशत अंक अपने नाम किए, जबकि विरोधी जोड़ी केवल 48 प्रतिशत अंक ही जीत सकी। युकी और अलेक्जेंड्रा ने मैच में 40 विनर्स लगाए और केवल 16 अनफोर्स्ड एरर किए, जो विरोधी जोड़ी से चार कम थे।

पुरुष युगल में अनिरुद्ध चंद्रशेखर और ताकेरू युजुकी की जोड़ी को स्विट्जरलैंड के याकूब पॉल और ब्रिटेन के मार्कस विलिस के खिलाफ 3-6, 7-6(7), 3-10 से हार का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला दो घंटे 45 मिनट तक चला।

पहला सेट गंवाने के बाद भारतीय-जापानी जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए दूसरे सेट का टाईब्रेक जीतकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। अनिरुद्ध और युजुकी ने 15 में से पांच ब्रेक प्वाइंट भुनाए, जबकि उनके विरोधी चार में से तीन ही सफल कर सके। कुल अंकों में भी भारतीय-जापानी जोड़ी 122-105 से आगे रही। निर्णायक सुपर टाईब्रेक में स्विस-ब्रिटिश जोड़ी पूरी तरह हावी रही और 10-3 से जीत दर्ज कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।