द इंडियन व्यू

यशस्वी जायसवाल को मिला 'गुरुमंत्र', रोहित शर्मा ने स्टैंड्स से दिया खास संदेश

लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर पूर्व भारतीय टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा युवा खिलाड़ियों का जोश बढ़ाने के लिए पहुंचे, जहां भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच हो रहा है। साभार : गूगल मैच के तीसरे दिन स्टैंड में बैठे…

Ragwendra P Singh
August 3, 2025
2 min read
यशस्वी जायसवाल को मिला 'गुरुमंत्र', रोहित शर्मा ने स्टैंड्स से दिया खास संदेश

लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर पूर्व भारतीय टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा युवा खिलाड़ियों का जोश बढ़ाने के लिए पहुंचे, जहां भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच हो रहा है।

साभार : गूगल

मैच के तीसरे दिन स्टैंड में बैठे रोहित शर्मा ने महफिल लूट ली। वह मैच देखने ही नहीं आए थे। वह मैदान के बाहर बैठकर भी भारतीय खिलाड़ियों की मदद करते हुए दिखे। ओवल टेस्ट के तीसरे दिन यशस्वी ने शतक जड़ भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उन्होंने शतक मारने के बाद बताया कि स्टैंड में बैठे रोहित शर्मा से उन्हें एक स्पेशल मैसेज मिला था।

यह यशस्वी के टेस्ट करियर का छठा शतक था और उन्होंने कहा कि उन्होंने इसका भरपूर आनंद लिया। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी स्टैंड्स से जायसवाल का शतक देखा। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा कि रोहित ने उन्हें खेलते रहने का संदेश दिया था। उन्होंने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, "मैंने रोहित भाई को देखा और उन्हें 'Hi' कहा।

उन्होंने मुझे खेलते रहने का संदेश दिया।" यशस्वी ने अपनी पारी और उसकी तैयारी को लेकर कहा, "मुझे लगता है कि हम सभी के लिए खुद को आगे बढ़ाते रहना बहुत जरूरी है। यह हमारी यहां आखिरी पारी थी। मानसिक रूप से, मैं खुद को आगे बढ़ाते रहने और जितना हो सके उतना स्कोर करने के लिए तैयार था।"

उन्होंने बताया कि उन्होंने तेज़ गेंदबाज़ों के लिए मददगार पिच को ध्यान में रखते हुए कैसे काम किया। जायसवाल ने बोला, "बेशक, पहली पारी में विकेट देखकर मैं सोच रहा था कि रन बनाने का सबसे अच्छा विकल्प क्या हो सकता है।

मैं बस उसी तरह खेलने और सकारात्मक रहने की कोशिश कर रहा था। मेरा इरादा बहुत अच्छा था। मैं गेंदबाजों पर दबाव बनाना चाहता था, कि वे कहां गेंदबाजी करेंगे और मैं कहां रन बना सकता हूं। मेरी मानसिकता हमेशा ऐसी ही रहती है। मुझे लगता है कि सकारात्मक रहना और अपने शॉट्स खेलना परिस्थिति पर निर्भर करता है। अगर परिस्थिति कुछ और मांगती है, तो मैं उसका भी आनंद लूंगा।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।