मोहम्मद सिराज : एक अनसंग हीरो, जो बोलता कम है, कर दिखाता ज़्यादा है
मोहम्मद सिराज, ऐसा तेज गेंदबाज जिन्हें उतना श्रेय नहीं मिलता, जितने के वे हकदार हैं। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में 180 से ज्यादा ओवर फेंक चुके हैं। सिर्फ दूसरे ऐसे तेज गेंदबाज हैं जो ट्रॉफी के सभी मैच खेल रहे हैं। साभार :…

मोहम्मद सिराज, ऐसा तेज गेंदबाज जिन्हें उतना श्रेय नहीं मिलता, जितने के वे हकदार हैं। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में 180 से ज्यादा ओवर फेंक चुके हैं। सिर्फ दूसरे ऐसे तेज गेंदबाज हैं जो ट्रॉफी के सभी मैच खेल रहे हैं।

सीरीज में 20 विकेट ले चुके हैं। दोनों टीमों के गेंदबाजों में सबसे ज्यादा। जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में वह भारत के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज हैं और वह अपनी जिम्मेदारी को बाखूबी समझते हैं।
पांचवें टेस्ट से पहले जब गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने उनसे वर्कलोड के बारे में पूछा तो सिराज का जवाब दिल जीत लेगा। भारत के गेंदबाजी कोच मोर्कल ने ओवल टेस्ट से पहले सिराज से उनके वर्कलोड को लेकर हुई बातचीत का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 31 वर्ष के तेज गेंदबाज ने खुद कहा कि वह जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में पांचवां टेस्ट खेलना चाहते हैं। वह न सिर्फ ओवल टेस्ट खेलने उतरे बल्कि भारतीय आक्रमण का नेतृत्व भी किया।
मोर्कल ने बताया कि जब ओवल टेस्ट से पहले उन्होंने मोहम्मद सिराज से वर्कलोड पर बात की तब उनका जवाब था, ‘सुनिए, मैं इस टेस्ट मैच को खेलना चाहता हूं और मैं इसे टीम के लिए जीतना चाहता हूं।’ मोर्कल ने सिराज की जमकर तारीफ की है और उन्हें एक नेचुरल लीडर करार दिया है।
उन्होंने इस पर खुशी भी जताई कि अब उन्हें मान्यता मिल रही है। मोर्कल ने चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, ‘मैंने टेस्ट सीरीज के दौरान पहले भी कहा है, मैं बहुत खुश हूं कि सिराज को अब मान्यता मिलने लगी है। वह चेंजिंग रूम का वह लड़का है जो आगे बढ़कर नेतृत्व करेगा। वह एक नेचुरल लीडर है।
हालांकि, वह बहुत ज्यादा नहीं बोलता लेकिन मुझे लगता है कि वह अपने ऐक्शन से नेतृत्व करता है...यहां तक कि अगर दो-तीन ओवर एक्स्ट्रा फेंकने और हमारे लिए मौका बनाने की बात हो तब वह गेंदबाज भी सिराज ही हैं।’ मोहम्मद सिराज ने ओवल टेस्ट की पहली पारी में 4 विकेट लिए थे। दूसरी पारी में उन्होंने अब तक 2 विकेट लिए हैं। उन्होंने जैक क्रॉली और ओली पोप के महत्वपूर्ण विकेट लिए।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
