दलीप ट्रॉफी से होगी मोहम्मद शमी की वापसी, क्या टेस्ट टीम में मिलेगा मौका?
फिटनेस के चलते मोहम्मद शमी भारतीय टीम से बाहर हैं, लेकिन इंडिया के इंग्लैंड दौरे के दौरान वे अपने होम टाउन में गेंदबाजी और बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते दिखे। साभार : गूगल कभी रेड तो कभी व्हाइट बॉल से उन्होंने प्रैक्टिस…

फिटनेस के चलते मोहम्मद शमी भारतीय टीम से बाहर हैं, लेकिन इंडिया के इंग्लैंड दौरे के दौरान वे अपने होम टाउन में गेंदबाजी और बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते दिखे।

कभी रेड तो कभी व्हाइट बॉल से उन्होंने प्रैक्टिस की और कभी तो वे उस गेंद से प्रैक्टिस करते दिखे, जिसकी एक साइड रेड होती है और दूसरी साइड व्हाइट। ऐसे में बोला जा सकता है कि उनका निशाना सबसे पहले भारत की टेस्ट टीम में वापसी करने पर है। यही कारण है कि दलीप ट्रॉफी उनके लिए टेस्ट टीम में वापसी का जरिया बन सकती है।
मोहम्मद शमी को फिटनेस के कारण इंग्लैंड दौरे के लिए कंसीडर नहीं किया गया था। आईपीएल भी उनका अच्छा नहीं रहा था।
इसके बाद सवाल ये भी था कि क्या टेस्ट टीम में अब उनकी वापसी हो सकती है? इसका जवाब अभी के लिए किसी के पास नहीं है, लेकिन दलीप ट्रॉफी उनके लिए कैसी रहती है, इस पर काफी कुछ निर्भर करेगा, क्योंकि उन्होंने 2023 वर्ल्ड कप के बाद ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली है।
अगले महीने 35 साल के होने जा रहे मोहम्मद शमी को दलीप ट्रॉफी के इस सीजन के लिए ईस्ट जोन के स्क्वॉड में शामिल किया गया है। नवंबर में पिछले साल उन्होंने आखिरी रेड बॉल खेला था, जो रणजी ट्रॉफी का मैच था।
इसके बाद अब वे फिर से फर्स्ट क्लास मैच में नजर आएंगे। रिपोर्ट की मानें तो मोहम्मद शमी और बीसीसीआई के करीबी सूत्रों के अनुसार, यह तेज गेंदबाज 28 अगस्त से शुरू हो रहे दलीप ट्रॉफी मैचों में खेलेगा। ईस्ट जोन अपने अभियान की शुरुआत बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मैदान पर नोर्थ जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले से करेगा।
तेज गेंदबाज के एक करीबी सूत्र ने बताया, “पूरी संभावना है कि शमी पहला मैच खेलेंगे। वह अपने घर (अमरोहा) स्थित अकादमी में भी अपनी तैयारियों में व्यस्त हैं। वह तैयारी कर रहे हैं।”
वहीं,बीसीसीआई के एक अंदरूनी सूत्र के अनुसार, "अगर शमी नोर्थ जोन के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन करते हैं, तो चयनकर्ता निश्चित रूप से उन पर ध्यान देंगे, क्योंकि उनकी क्षमता को नकारा नहीं जा सकता, लेकिन हमें यह देखना होगा कि अगर ईस्ट जोन क्वार्टर फाइनल चरण पार कर लेता है और आगे भी टूर्नामेंट में बना रहता है, तब भी क्या वे खेलेंगे?"
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
