मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम 'द हंड्रेड' में बने रिप्लेसमेंट खिलाड़ी, पाकिस्तानी खिलाड़ियों की भागीदारी पर संशय हुआ दूर
लंदन : पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर और ऑलराउंडर इमाद वसीम ने 'द हंड्रेड' 2025 सीज़न के लिए नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स से करार कर लिया है। यह करार उस समय हुआ है जब इस लीग में भारतीय निवेशकों की बढ़ती भागीदारी के चलते…

लंदन : पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर और ऑलराउंडर इमाद वसीम ने 'द हंड्रेड' 2025 सीज़न के लिए नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स से करार कर लिया है। यह करार उस समय हुआ है जब इस लीग में भारतीय निवेशकों की बढ़ती भागीदारी के चलते पाकिस्तानी खिलाड़ियों की भागीदारी पर सवाल उठ रहे थे।
इससे पहले इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने यह स्पष्ट किया था कि भारतीय या भारतीय-अमेरिकी निवेशकों के आने से पाकिस्तानी खिलाड़ियों की भागीदारी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड गोल्ड ने फरवरी में कहा था, "हम अन्य क्षेत्रों में इस स्थिति से अवगत हैं, लेकिन यहां ऐसा नहीं होगा।"
मार्च में हुए ड्राफ्ट में एक भी पाकिस्तानी पुरुष खिलाड़ी के चयन नहीं होने पर संदेह गहराया था, लेकिन इसकी एक वजह पाकिस्तान की वेस्टइंडीज और यूएई में श्रृंखलाओं के चलते उनकी अनुपलब्धता भी मानी जा रही थी।
ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार अब आमिर और इमाद ने सुपरचार्जर्स के लिए रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर अनुबंध किया है। आमिर ऑस्ट्रेलिया के बेन द्वारशुईस की जगह पूरे टूर्नामेंट में खेलेंगे, जबकि इमाद वसीम केवल 7 से 10 अगस्त तक मिचेल सैंटनर की अनुपस्थिति में टीम का हिस्सा होंगे। गौरतलब है कि सुपरचार्जर्स के नए मालिक भारतीय मीडिया समूह 'सन ग्रुप' होंगे, जो 1 अक्टूबर से संचालन संभालेंगे।
इस टीम में इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भी एक मेंटोरिंग रोल में नज़र आएंगे। उन्होंने कहा, "मैं द हंड्रेड में खेलते हुए नहीं बल्कि टीम के साथ समय बिताते हुए दिखूंगा। मैं अपनी रिकवरी कर रहा हूं और इस दौरान टीम का हिस्सा रहूंगा।"
इस सीज़न में इंग्लैंड के ज़्यादातर टेस्ट बल्लेबाज़ उपलब्ध रहेंगे, जबकि तेज़ गेंदबाज़ों को आराम दिया गया है।
हंड्रेड 2025 में रिप्लेसमेंट खिलाड़ी:
लंदन स्पिरिट:
जॉन सिम्पसन और डैन डाउथवेट ने जेमी स्मिथ और ऑली पोप की जगह ली (5 अगस्त के मैच के लिए)
मैनचेस्टर ओरिजिनल्स:
मार्क चैपमैन ने रचिन रवींद्र (6-13 अगस्त) और फरहान अहमद ने मार्चंट डि लैंगे की जगह ली
अमुरुथा सुरेनकुमार ने एला मैककॉगन की जगह ली
नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स:
इमाद वसीम ने मिचेल सैंटनर (7-10 अगस्त) और मोहम्मद आमिर ने बेन द्वारशुईस की जगह ली
ट्रेंट रॉकेट्स:
अकील होसेन ने जॉर्ज लिंडे (10-14 अगस्त) की जगह ली
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
