मैनचेस्टर टेस्ट Day 1 : राहुल- जायसवाल की मजबूत शुरुआत, पंत की चोट ने बदला रुख
मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन भारत और इंग्लैंड के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली। हालांकि एक गलती के चलते इंग्लैंड को वापसी करने का मौका मिल गया। यह गलती भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने की। रिवर्स स्वीप खेलने…

मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन भारत और इंग्लैंड के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली। हालांकि एक गलती के चलते इंग्लैंड को वापसी करने का मौका मिल गया। यह गलती भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने की। रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में पंत ने अपना पैर चोटिल कर लिया। वह चल भी नहीं पा रहे थे और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा।

पंत आसानी से रन बना रहे थे और इंग्लैंड की दबाव में ला दिया था। पंत के रिटायर्ड होने की कुछ ही देर बाद साई सुदर्शन आउट हो गए। इसकी वजह से इंग्लैंड की स्थिति मजबूत हो गई। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 4 विकेट पर 264 रन बना लिए हैं। रविंद्र जडेजा 19 जबकि शार्दुल ठाकुर भी 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।
ऋषभ पंत चलने की स्थिति में भी नहीं थे। उनके पैर से खून भी आ रहा था। ऐसे में साफ नहीं है कि वह इस पारी में बैटिंग करने आएंगे भी या नहीं। रिटायर्ड हर्ट होने के समय वह 48 गेंद पर 37 रन बनाकर खेल रहे थे। इंग्लैंड की तरफ से कप्तान बेन स्टोक्स को दो विकेट मिला।
लियाम डॉसन और क्रिस वोक्स ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम को केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी। पहले सेशन में आसमान पर बादल छाए थे और गेंदबाजों के लिए मदद थी।
इसके बाद भी दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर बैटिंग की। मौका मिलने पर हाथ खोले और पहले सेशन में एक भी विकेट नहीं गिरा। इस दौरान केएल राहुल ने इंग्लैंड की धरती पर अपने 1000 रन पूरे किए। लंच के तुरंत बाद क्रिस वोक्स को ऑफ-स्टंप लाइन में लगातार गेंदबाजी करने का फायदा मिला।
उन्होंने राहुल (98 गेंद में 46 रन) को लेंथ से बाहर जाती गेंद पर तीसरी स्लिप में कैच कराया। पहले विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी हुई भारत का दूसरा विकेट बाएं हाथ के स्पिनर लियाम डॉसन ने लिया जो आठ साल में अपना पहला टेस्ट खेल रहे हैं, उन्होंने सात गेंद ही डाली थी कि जायसवाल उनका शिकार बन गए।
जायसवाल ने फिफ्टी लगाई और 107 गेंद पर 58 रन बनाकर आउट हुए। करुण नायर की जगह खेल रहे साई सुदर्शन शुरुआत में सतर्क रहे, वह मिडिल और लेग स्टंप पर पिच होने वाली गेंदों पर ही रन बना पाए। भारतीय कप्तान गिल (12) ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए। वह स्टोक्स की अंदर आती गेंद को छोड़ने की कोशिश में एलबीडब्ल्यू हो गए।
140 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद ऋषभ पंत और साई सुदर्शन ने पारी को संभाला। दोनों टीमों के तीसरे सेशन में 200 के पार ले गए। इस बीच ऋषभ पंत रिटायर्ड हर्ट हुए तो रविंद्र जडेजा क्रीज पर आए। साई सुदर्शन ने 134 गेंद पर अपनी पहली टेस्ट फिफ्टी लगाई। 61 रन बनाकर वो भी स्टोक्स का शिकार बने।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
