द इंडियन व्यू

पंत की चोट ने बढ़ाई मुश्किल, पांचवें मैच में नहीं दिखेंगे एक्शन में

शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट को तो ड्रॉ करने में कामयाब रही, मगर इस मुकाबले के दौरान चोटिल हुए ऋषभ पंत के रूप में भारत को तगड़ा झटका लगा है। @BCCI बीसीसीआई ने मैच खत्म होने के बाद ऋषभ…

Ragwendra P Singh
July 28, 2025
2 min read
पंत की चोट ने बढ़ाई मुश्किल, पांचवें मैच में नहीं दिखेंगे एक्शन में

शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट को तो ड्रॉ करने में कामयाब रही, मगर इस मुकाबले के दौरान चोटिल हुए ऋषभ पंत के रूप में भारत को तगड़ा झटका लगा है।

@BCCI

बीसीसीआई ने मैच खत्म होने के बाद ऋषभ पंत की इंजरी पर अपडेट दिया और बताया कि मैच के दौरान लगी चोट के चलते वह सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला नहीं खेल पाएंगे।

उनकी जगह टीम में अनकैप्ड विकेटकीपर एन जगदीशन को जोड़ा गया है। बता दें, मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ कराने के बाद भारत के पास सीरीज भी ड्रॉ कराने का मौका है। इंग्लैंड फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है। बीसीसीआई ने बताया कि ऋषभ पंत के पैर में फ्रेक्चर हुआ है जिस वजह से वह पांचवें टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

बता दें, मैनचेस्ट टेस्ट के पहले ही दिन पंत क्रिस वॉक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने का प्रयास कर रहे थे, तब गेंद सीधा उनके पैर पर जाकर लगी। दर्द इतना हुआ की उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। हालांकि जरूरत पड़ने पर वह दूसरे दिन बल्लेबाजी करने जरूर आए और शानदार अर्धशतक जड़ा।

बीसीसीआई द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार “मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान दाहिने पैर में फ्रैक्चर होने के कारण ऋषभ पंत सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नजर रखेगी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है। पुरुष चयन समिति ने 31 जुलाई को लंदन के केनिंग्टन ओवल में शुरू होने वाले पांचवें टेस्ट के लिए ऋषभ पंत की जगह नारायण जगदीशन को टीम में शामिल किया है।”

पांचवें टेस्ट के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज, अर्शदीप सिंह, एन जगदीसन (विकेटकीपर)।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।