'मेरे घुटनों का ख्याल कौन रखेगा?': धोनी का मजाकिया अंदाज
पिछले 2-3 साल से हर आईपीएल सत्र से पहले यह सवाल उठता ही उठता है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी इस बार खेलते नजर आएंगे। जब वह पीली जर्सी में खेलते हुए दिखते हैं तब भी सवाल खत्म नहीं होता बल्कि थोड़ा घूम सा जाता है, बदल सा…

पिछले 2-3 साल से हर आईपीएल सत्र से पहले यह सवाल उठता ही उठता है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी इस बार खेलते नजर आएंगे। जब वह पीली जर्सी में खेलते हुए दिखते हैं तब भी सवाल खत्म नहीं होता बल्कि थोड़ा घूम सा जाता है, बदल सा जाता है- क्या यह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन है? अब आईपीएल 2026 सीजन से पहले भी ये सवाल उठने लगे हैं।

धोनी जहां भी किसी कार्यक्रम में जाते हैं तो इस तरह के सवाल जरूर उठते हैं लेकिन वह जवाब कुछ इस अंदाज में देते हैं कि उनके खेलने या न खेलने पर रहस्य बना ही रहता है। आईपीएल 2026 में उनसे खेलने की गुजारिश करते एक फैन को उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि ठहाके गूंज गए।
महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो रहा है। एक इवेंट में वह बैठे हैं। होस्ट आईपीएल का जिक्र छेड़ते हैं तब वह कहते हैं, ‘मुझे नहीं पता कि मैं खेलूंगा या नहीं।
मेरे पास अभी समय है इसका फैसला करने के लिए। मेरे पास अभी दिसंबर तक का समय है, इसलिए मैं कुछ और महीने लूंगा और तब आखिरकार मैं अपना फैसला ले पाऊंगा।’ धोनी के इतना कहते ही वहां दर्शकदीर्घा में मौजूद कुछ फैन चिल्ला-चिल्लाकर उनसे आईपीएल 2026 में खेलने की गुजारिश करने लगते हैं।
इसके जवाब में धोनी कहते हैं, 'अरे मेरे जो घुटनों में दर्द है उसका केयर कौन करेगा?' उनके इतना कहते ही वहां हंसी के ठहाके फूट पड़ते हैं।
इससे पहले धोनी ने चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि उनका और चेन्नई सुपर किंग्स का रिश्ता युगों का है। वह चाहे खेलें या न खेलें लेकिन सीएसके के साथ उनका रिश्ता 1-2 वर्ष नहीं, अगले 15-20 वर्षों तक भी रहेगा।
उनके इस बयान से ऐसी अटकलों को भी बल मिला कि हो सकता है कि जल्द ही वह सीएसके के मेंटॉर या कोच या इसी तरह की किसी अन्य भूमिका में दिख सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
