द इंडियन व्यू

मेरठ मावरिक्स की तूफानी जीत, लखनऊ फाल्कन्स को 93 रन से दी पटखनी

यूपी टी-20 लीग में मेरठ मावरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को 93 रनों से हराया. इकाना स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में मेरठ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 233 रन बनाया. @t20uttarpradesh इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर है.…

Ragwendra P Singh
August 27, 2025
2 min read
मेरठ मावरिक्स की तूफानी जीत, लखनऊ फाल्कन्स को 93 रन से दी पटखनी

यूपी टी-20 लीग में मेरठ मावरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को 93 रनों से हराया. इकाना स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में मेरठ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 233 रन बनाया.

@t20uttarpradesh

इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर है. जवाब में लखनऊ 18.2 ओवर में 140 रनों पर ऑलआउट हो गई. इस जीत के साथ मेरठ ने अंक तालिका में दूसरा स्थान और पक्का कर लिया, उनके 8 अंक हो गए हैं. लखनऊ 7 मैचों में 6 अंकों के साथ संघर्ष कर रहा है. मेरठ की बल्लेबाजी में स्वास्तिक चिकारा ने आक्रामक शुरुआत दी. 31 गेंदों में 55 रन बनाए.

अक्षत दुबे और माधव कौशिक सस्ते में आउट हो गए, लेकिन चिकारा ने रन गति को 8 रन प्रति ओवर के आसपास रखा. उनकी विदाई के बाद कप्तान रिंकू सिंह (57) और ऋतुराज शर्मा ने मोर्चा संभाला. रिंकू ने 4 छक्कों और 3 चौकों के साथ आक्रामक बल्लेबाजी की, जबकि ऋतुराज ने शुरू में संयम बरता, लेकिन बाद में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की.

ऋतुराज ने 74 रनों की नाबाद पारी खेली. इसमें 17वें और 19वें ओवर में 21 और 29 रन बटोरे. रितिक वत्स ने भी अंतिम ओवर में तीन छक्कों के साथ 29 रन जोड़े, जिससे मेरठ 233/4 तक पहुंचा.

मेरठ की पारी में 15 चौके और 17 छक्के लगे. लखनऊ की शुरुआत खराब रही. समर्थ सिंह ने कुछ चौके लगाए, लेकिन विजय कुमार ने उन्हें आउट कर दिया. पावरप्ले में लखनऊ 37/1 पर था.

जीशान अंसारी और कार्तिक त्यागी ने बेहतरीन गेंदबाजी की. जीशान ने एक वाइड गेंद पर स्टंपिंग और शोएब सिद्दीकी को आउट किया, जबकि कार्तिक ने धीमी गेंद से कृतज्ञ सिंह को चलता किया.

मोहम्मद सैफ (28) और समीर चौधरी (46) ने पांचवें विकेट के लिए 48 रन जोड़े, लेकिन यश गर्ग ने सैफ को आउट कर लखनऊ की उम्मीदें तोड़ दीं. आखिरी 5 विकेट 22 रन जोड़कर गिरे. जीशान और कार्तिक ने 3-3 विकेट लिए. ऋतुराज शर्मा को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।