मुठभेड़ : हत्या के प्रयास व लूट के मामले में वांछित दो घायल समेत चार आरोपित गिरफ्तार
झांसी : उत्तर प्रदेश के झांसी में रक्सा थाना पुलिस और स्वाट सर्विलांस टीम ने हत्या के प्रयास व लूट के मामले में वांछित चार आरोपिताें को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ रक्सा टोल के आगे नयाखेड़ा रोड के पास…

झांसी : उत्तर प्रदेश के झांसी में रक्सा थाना पुलिस और स्वाट सर्विलांस टीम ने हत्या के प्रयास व लूट के मामले में वांछित चार आरोपिताें को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ रक्सा टोल के आगे नयाखेड़ा रोड के पास हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपित के पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपिताें की पहचान मंगल सिंह जाट निवासी कजका, दतिया, लोकेन्द्र साहू उर्फ लिटिल निवासी इन्दरगढ़, दतिया, भूपेन्द्र सिंह निवासी पटियाला, पंजाब और ब्रिजकिशोर धाकड़ निवासी इन्दरगढ़, दतिया मप्र के रूप में हुई है। कार्रवाई के दौरान आरोपिताें ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में मंगल सिंह के दाहिने पैर और लोकेन्द्र साहू के बाएं पैर में गोली लगी। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया।पुलिस ने आरोपिताें के कब्जे से दो देशी तमंचे 315 बोर, तीन खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, 11 हजार रुपये नकद और एक चार पहिया वाहन बरामद किया है।एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि 17 अगस्त की रात रक्सा क्षेत्र के ग्राम डगरवाहा के सामने आनंद पेट्रोल पंप पर ऑनलाइन मनी ट्रांसफर और फास्टैग की दुकान चलाने वाले रिंकू प्रजापति से सफेद रंग की कार से पहुंचे तीन-चार लोगों ने 60 हजार रुपये की ऑनलाइन धनराशि ट्रांसफर कराई। रकम मांगने पर आरोपिताें ने रिंकू को जबरन कार में खींचने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे कार के बाहर लटकाकर करीब 300 मीटर तक घसीटा और फिर चलती गाड़ी से फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल रिंकू का उपचार झांसी के शंकर हॉस्पिटल में चल रहा है।घटना के संबंध में रक्सा थाने में मुकदमा दर्ज कर विवेचना के दौरान लूट की धारा भी बढ़ाई गई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपिताें की घेराबंदी की, जहां मुठभेड़ के बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
