द इंडियन व्यू

मुंबई इंडियंस को हार्दिक का इंतजार, चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ लखनऊ जाएंगे धोनी!

आईपीएल प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस को अगले मैच में भी शायद अपने कप्तान का साथ नहीं मिलने वाला है। हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस के साथ धर्मशाला के लिए यात्रा नहीं की है, जहां गुरुवार 14 मई को एमआई…

Ragwendra P Singh
May 13, 2026
3 min read
मुंबई इंडियंस को हार्दिक का इंतजार, चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ लखनऊ जाएंगे धोनी!

आईपीएल प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस को अगले मैच में भी शायद अपने कप्तान का साथ नहीं मिलने वाला है। हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस के साथ धर्मशाला के लिए यात्रा नहीं की है, जहां गुरुवार 14 मई को एमआई को मेजबान पंजाब किंग्स से भिड़ना है।

सोमवार को ही एमआई के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला पहुंच गए थे। इस ग्रुप में कप्तान हार्दिक पांड्या नजर नहीं आए। वे बैक स्पाज्म से गुजर रहे हैं। उधर, महेंद्र सिंह धोनी को लेकर भी अपडेट आई है, जिसमें कहा जा रहा है कि वे सीएसके के अगले मैच के लिए लखनऊ जाने वाले हैं। हार्दिक पांड्या पिछले दो मैच कमर में दर्द के चलते नहीं खेले हैं। हार्दिक धर्मशाला नहीं गए हैं तो माना जा रहा है कि वे एक और मैच मिस कर सकते हैं। वे मुंबई में रहकर ही रिहैब करेंगे।

हालांकि, आज वो आ सकते हैं, लेकिन इसकी संभावना कम है, क्योंकि टीम अब टूर्नामेंट से बाहर हो गई है और वे खुद को समय दे सकते हैं। हार्दिक पांड्या पिछले मैच में भी देर से टीम से जुड़े थे और मैच में नहीं खेले थे। रिपोर्ट के मुताबिक, एमआई का मेडिकल स्टाफ मुंबई में उनकी चोट का आकलन कर रहा है।

साभार : गूगल

सोशल मीडिया पर तो यहां तक कहा जा रहा है कि हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। इंस्टाग्राम पर भी हार्दिक पांड्या ने एमआई को अनफॉलो करके फिर से फॉलो किया है। हालांकि, यह सब अफवाह ही हैं, क्योंकि भारी भरकर राशि में एमआई ने उन्हें रिटेन किया था और जीटी के साथ एक क्लोज डील में उन्हें अपने साथ जोड़ा था। हार्दिक पांड्या इस सीजन 8 मैच एमआई के लिए खेले हैं। उनमें बल्ले से सिर्फ 146 रन और बॉल से सिर्फ चार विकेट उनको मिले हैं।

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एमएस धोनी का लखनऊ का टिकट बुक हो गया है। एमएस धोनी लखनऊ के लिए टीम के साथ ट्रेवल कर सकते हैं। अगर अंत समय पर धोनी ने अपना मन बदला तो शायद वे फ्लाइट को मिस करें, लेकिन इसकी संभावना कम है।

यहां तक कि उन्हें प्लेइंग ट्वेल्व (इम्पैक्ट प्लेयर के साथ) में भी जगह मिलने की संभावना है। धोनी अभी तक चोट की वजह से टीम से बाहर थे, लेकिन अब काफ इंजरी से उबर चुके हैं और खेलने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। धोनी कई मैचों में चेन्नई से बाहर नहीं गए हैं। मुंबई और हैदराबाद में ही वे अवे गेम्स में टीम के साथ नजर आए थे।

फ्रेंचाइजी के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कन्फर्म किया कि मैनेजमेंट ने बाकी टीम के साथ लखनऊ के लिए धोनी का फ्लाइट टिकट बुक कर दिया है और उन्हें उम्मीद है कि पूर्व कप्तान यह ट्रिप करेंगे। आपको बता दें, धोनी ने इस सीजन एक भी मैच नहीं खेला है।

उम्मीद की जा रही है कि टूर्नामेंट के आखिरी कुछ मैचों में वे खेल सकते हैं। अगर लखनऊ में नहीं खेले तो फिर चेन्नई में वे जरूर आपको प्लेइंग ट्वेल्व में नजर आएंगे। 15 मई को लखनऊ में 18 मई को घर पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सीएसके को खेलना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।