द इंडियन व्यू

मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच पर गिरी गाज, अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर जुर्माना

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 बहुत ही खराब रहा है। टीम प्लेऑफ से पहले ही बाहर हो चुकी है हालांकि गुरुवार को उसने पंजाब किंग्स को रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दिया। मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से मुंबई इंडियंस के…

Ragwendra P Singh
May 15, 2026
3 min read
मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच पर गिरी गाज, अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर जुर्माना

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 बहुत ही खराब रहा है। टीम प्लेऑफ से पहले ही बाहर हो चुकी है हालांकि गुरुवार को उसने पंजाब किंग्स को रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दिया।

मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच केरन पोलार्ड पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगा है। इसके अलावा एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। पोलार्ड को 'अपशब्दों के इस्तेमाल' का दोषी पाया गया है।

आईपीएल से जारी बयान के मुताबिक पोलार्ड को खिलाड़ियों और टीम ऑफिशियल्स के लिए बनी आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। उन्होंने आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। ये आर्टिकल अपशब्दों के इस्तेमाल से जुड़ी है।

साभार : गूगल

वाकया तब हुआ जब मैच की दूसरी पारी चल रही है। मुंबई इंडियंस लक्ष्य का पीछा कर रही थी। 19 वें ओवर के दौरान पोलार्ड ने फोर्थ अंपायर के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। एमआई के बैटिंग कोच ने अपना अपराध और मैच रेफरी पंकज धरमानी द्वारा खुद पर की गई कार्रवाई को स्वीकार कर लिया है।

मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बनाया था। प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 57 और अजमतुल्लाह उमरजई ने 38 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस से शार्दुल ठाकुर ने 4 विकेट चटकाए। दीपक चाहर को 2, राज बावा और कॉर्बिन बोश को 1-1 सफलता मिली।

201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा और रियान रिकेल्टन ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी हुई। रिकेल्टन 48 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद जल्द ही नमन धीर और रोहित शर्मा भी आउट हो गए। 88 रन पर मुंबई के 3 विकेट गिर चुके थे लेकिन तिलक वर्मा ने एक छोर संभाले रखा। वह अंत तक आउट नहीं हुए और टीम को 6 विकेट से रोमांचक जीत दिलाकर ही लौटे।

तिलक वर्मा ने नाबाद 75 रन बनाए और विल जैक्स 25 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब किंग्स की ये लगातार पांचवीं हार थी। इस हार के साथ ही प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदें धूमिल हुई हैं। अब उसे अपने दोनों मैच जीतने ही होंगे। पंजाब 12 मैचों में 6 जीत और 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है। मुंबई पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है और वह टेबल में नौंवे पायदान पर है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।