माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया
काठमांडू : हत्या के आरोपित माओवादी पार्टी के उपाध्यक्ष अग्नि सापकोटा को नेपाल सरकार के द्वारा माफी दिए जाने के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है। कोर्ट ने उनके खिलाफ मुकदमा चलाने का आदेश भी दिया है। बुधवार को…

काठमांडू : हत्या के आरोपित माओवादी पार्टी के उपाध्यक्ष अग्नि सापकोटा को नेपाल सरकार के द्वारा माफी दिए जाने के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है। कोर्ट ने उनके खिलाफ मुकदमा चलाने का आदेश भी दिया है।
बुधवार को कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए गंभीर प्रकार के आपराधिक मामले में सरकार द्वारा छूट दिए जाने का निर्णय सही नहीं होने की बात कहते हुए उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति प्रदान की है। अदालत के इस आदेश के बाद माओवादी उपाध्यक्ष अग्नि सापकोटा के खिलाफ हत्या का मुकदमा चलाने का रास्ता साफ हो गया है।
माओवादी के द्वारा दस वर्षों तक चलाए गए सशस्त्र युद्ध के समय अग्नि सापकोटा पर काभ्रे जिला के अर्जुन लामा को शारीरिक प्रताड़ना देते हुए उसकी हत्या का आदेश देने का आरोप है। करीब 20 वर्ष पहले हुए इस हत्याकांड के बाद मृतक अर्जुन लामा के माता-पिता ने माओवादी नेता अग्नि सापकोटा को नामजद अभियुक्त बताते हुए उनके खिलाफ जिला अदालत में मुकदमा दायर किया था।
देश में दूसरी बार माओवादी की सरकार डा बाबूराम भट्टराई के नेतृत्व में बनने के बाद सापकोटा के हत्या के मुकदमे को आगे नहीं बढ़ाने का निर्णय किया गया था। सरकार के इस निर्णय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया था जिस पर बुधवार को अदालत ने अपना फैसला सुनाया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
