माइनर के पास ईंट से कूचकर महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गदिया गांव के पास तिंदोला माइनर किनारे ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह एक महिला का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव काे…

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गदिया गांव के पास तिंदोला माइनर किनारे ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह एक महिला का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव काे कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। मृतक महिला के शव के पास खून लगा ईट पड़ा मिला है। इससे उसकी हत्या उसी से कूचलकर किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
क्षेत्राधिकारी संगम कुमार ने बताया कि मृतका जींस और शर्ट पहने थी और गले का मंगलसूत्र उसके पेट के पास बिखरा पड़ा था। हाथ पर ‘गंगाराम’ नाम गुदा हुआ है, जिससे उसकी पहचान भारतीय किसान यूनियन (अवध राजू गुप्ता गुट) की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता (40) के रूप में हुई। पहचान होते ही पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक के परिजन, स्थानीय लोग और संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के
साथ मौके से अहम साक्ष्य एकत्र किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ ने बताया कि मृतका के भाई राजकुमार ने बताया कि सुनीता मूल रूप से रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के बाबा का पुरवा गांव की रहती थी। उसकी शादी असंद्रा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव निवासी गंगाराम से हुई थी। पति गंगाराम चार बच्चों के साथ बीते चार वर्षों से ऋषिकेश में रह रहा है। सुनीता पिछले करीब दो वर्षों से नगर कोतवाली क्षेत्र के गदिया गांव में किराये के कमरे में अकेली रह रही थी।
परिजनों के अनुसार, वर्ष 2022 में भी सुनीता का गला रेतकर हत्या का प्रयास किया गया था, जिसको लेकर जहांगीराबाद थाने में मुकदमा दर्ज है। उस मामले में आरोपितों से सुनीता का लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है।
सीओ संगम कुमार ने कहा कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
