द इंडियन व्यू

मां ने सौतेले पिता के साथ मिलकर चार वर्षीय बच्ची को उतारा मौत के घाट

जयपुर : मुहाना थाना इलाके में चार वर्षीय बच्ची की उसकी मां ने सौतेले पिता के साथ मिलकर मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी और फिर उसका शव कट्‌टे में डालकर बारां ले गए और वहां पर एक अलमारी में रख दिया। जहां बदबू उठने पर घर…

Ragwendra P Singh
June 1, 2025
3 min read
मां ने सौतेले पिता के साथ मिलकर चार वर्षीय बच्ची को उतारा मौत के घाट

जयपुर : मुहाना थाना इलाके में चार वर्षीय बच्ची की उसकी मां ने सौतेले पिता के साथ मिलकर मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी और फिर उसका शव कट्‌टे में डालकर बारां ले गए और वहां पर एक अलमारी में रख दिया। जहां बदबू उठने पर घर की अलमारी में छिपा रखा मासूम का शव बारां की भंवरगढ थाना पुलिस को मिल गया। मुहाना थाने में मृतक बच्ची के दादा ने हत्यारे बेटे-बहू के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

थानाधिकारी गुरू भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि बारां जिले के भवरगढ़ के जेतपुरा निवासी जयराम (65) ने मामला दर्ज करवाया है कि मुहाना थाना इलाके में रहकर उसका बेटा महावीर मजदूरी का काम करता है। करीब 7 महीने पहले नाते से उसने टोंक निवासी रोशन कुमारी से दूसरी शादी की थी। रोशन कुमारी के पहले पति रवीन्द्र से चार वर्षीय बेटी इशिका भी साथ रहती थी। 30 मई को शाम करीब 5 बजे बेटा महावीर मेरे पोते नवीन के साथ घर पर आया था। घर पर उसकी गैरमौजूदगी में महावीर शराब के नशे में घर में तोड़फोड़ कर चला गया। रात करीब 11 बजे घर पहुंचने पर पोता नवीन घर पर मिला। रात को पोते के साथ वह सो गया। शनिवार सुबह करीब 8 बजे उठने पर कमरे में रखी लोहे की अलमारी से बदबू उठ रही थी। अलमारी को खोलकर देखने पर उसमें प्लास्टिक का कट्टा रखा था। बदबू उठने के साथ ही कट्‌टे से खून निकल रहा था। भवरगढ़ थाना पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर कट्टे को अलमारी से निकाला। कट्‌टा खोलकर देखने पर छोटी बच्ची इशिका की लाश मिली।

पौते नवीन ने दादा जयराम को बताया कि परसो शाम को मम्मी रोशन कुमारी और पापा महावीर ने जयपुर के घर पर इशिका के साथ लात-घुसों से मारपीट की। पापा ने इशिका का गला दबाया था। सुबह मेरे साथ एक प्लास्टिक का कट्टा साथ लेकर गांव आए थे। सौतेले पिता के साथ मिलकर मम्मी रोशन कुमारी ने इशिका की हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए जयपुर से गांव भंवरगढ़ बारां लेकर आया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार महावीर 29 मई को जैतपुरा आया था। शुक्रवार को महावीर गांव में हंगामा कर रहा था। लोगों की सूचना पर पुलिस ने पाबंद किया था। हत्या के मामले में 8 साल जेल में रह चुका है। साल 2022 में किसान की हत्या के आरोप में महावीर फिर जेल गया था। जेल जाने के बाद उसकी पत्नी छोड़कर चली गई। एक साल पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, मारपीट, चोरी के करीब 15 मामले दर्ज है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…