द इंडियन व्यू

महेंद्र सिंह धोनी की वापसी पर सस्पेंस कायम, कोच बोले- सही समय वही तय करेंगे

चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस ने बोला कि महेंद्र सिंह धोनी कब लौटेंगे इसका फैसला यह अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज स्वयं करेगा। धोनी पैर में चोट लगने के कारण आईपीएल के इस सत्र में एक भी मैच नहीं खेल पाए लेकिन…

Ragwendra P Singh
May 22, 2026
3 min read
महेंद्र सिंह धोनी की वापसी पर सस्पेंस कायम, कोच बोले- सही समय वही तय करेंगे

चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस ने बोला कि महेंद्र सिंह धोनी कब लौटेंगे इसका फैसला यह अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज स्वयं करेगा। धोनी पैर में चोट लगने के कारण आईपीएल के इस सत्र में एक भी मैच नहीं खेल पाए लेकिन सिमंस ने कहा कि उन्होंने नेट पर अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया।

सिमंस से पूछा गया कि क्या धोनी अगले साल के लिए उपलब्ध रहेंगे, उन्होंने कहा, ‘क्या आप सचमुच यह सवाल पूछ रहे हैं। उनके पांव में चोट लगी थी जिससे उन्हें दौड़ने में बहुत दिक्कत हो रही थी और इसलिए वह नहीं खेल पाए।’

उन्होंने कहा, ‘नेट पर अभ्यास के दौरान वह इस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे जैसा वह पहले किया करते थे। लेकिन मैं हमेशा कहता रहा हूं कि इसका फैसला स्वयं धोनी ही करेंगे ही कि वह कब खेलने के लिए तैयार हैं और उनकी वापसी के लिए सही समय क्या है।’

साभार : गूगल

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि धोनी हमेशा व्यक्तिगत उपलब्धियों से ऊपर टीम के हित को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर उन्हें पता है कि वह फिट नहीं हैं तो वह नहीं खेलेंगे। लेकिन अगर वह फिट होते हैं तो वह जरूर खेलेंगे। वह व्यक्तिगत नहीं बल्कि टीम के हित में फैसला करेंगे। उनके खेलने से टीम को फायदा मिलेगा।’

सिमंस ने स्वीकार किया कि उनकी टीम की फील्डिंग अच्छी नहीं रही जबकि इस विभाग में कड़ी मेहनत की गई थी। उन्होंने कहा, ‘मैं अभी-अभी मैथ्यू हेडन से इसी बारे में बात कर रहा था। हमने इस साल फील्डिंग का काफी अभ्यास किया। मुझे लगता है कि पूरे टूर्नामेंट में हमने कुछ अविश्वसनीय कैच लिए लेकिन कुछ आसान कैच भी छोड़े।’

सिमंस ने कहा, ‘टीम इससे सीख लेकर कैसे आगे बढ़ती है इसका फैसला फील्डिंग कोच करेंगे। लेकिन हमने इस साल अपनी फील्डिंग पर काफी मेहनत की है। सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है। लेकिन फिर भी हम कुछ शानदार कैच लेते हैं और फिर कुछ आसान कैच छोड़ देते हैं जिससे हैरानी होती है।’

सीएसके को गुजरात टाइटंस से 89 रन से हार का सामना करना पड़ा और इस तरह से उसने 12 अंकों के साथ अपने अभियान का समापन किया। सिमंस ने कहा कि इस सत्र में सीएसके के लिए सबसे बड़ा सकारात्मक पहलू टीम के अंदर संतुलन और व्यक्तिगत भूमिकाओं के बारे में बढ़ती समझ रहा।

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि कई सकारात्मक पहलू रहे। हमने एक टीम के रूप में खुद को समझना शुरू कर दिया है। मुझे लगता है कि आईपीएल जीतने का यह महत्वपूर्ण है कि आप अपना संतुलन सही रखें, आपके पास एक ऐसी टीम हो जो खुद को संभाल सके और आपके बदलाव मैच से काफी पहले किए जाएं।’ सिमंस ने कहा, ‘मुझे यह भी पता है कि इस टूर्नामेंट से हमें एक यूनिट के रूप में खुद को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली है। यह हमारे लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।