द इंडियन व्यू

महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम घोषित, नंदिनी शर्मा को मिला पहला मौका, हरमनप्रीत संभालेंगी कमान

आईसीसी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए शनिवार को भारतीय टीम घोषित कर दी है। 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम में युवा तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा को पहली बार मौका मिला है।…

Ragwendra P Singh
May 2, 2026
2 min read
महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम घोषित, नंदिनी शर्मा को मिला पहला मौका, हरमनप्रीत संभालेंगी कमान

आईसीसी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए शनिवार को भारतीय टीम घोषित कर दी है। 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम में युवा तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा को पहली बार मौका मिला है।

चंडीगढ़ की 24 वर्षीय नंदिनी ने विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के लिए 17 विकेट लेकर संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनी थीं, जिसके दम पर उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है।

टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया और ऑलराउंडर राधा यादव की वापसी हुई है। अनुष्का शर्मा, उमा छेत्री और काश्वी गौतम को टीम में जगह नहीं मिली है। यही टीम वर्ल्ड कप से पहले होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में भी खेलेगी।

@BCCIWomen

भारतीय टीम की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी, जो इस ग्लोबल टूर्नामेंट में पांचवीं बार टीम की अगुवाई करेंगी। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में वह भारत की शीर्ष स्कोरर रही थीं। उपकप्तानी की जिम्मेदारी स्मृति मंधाना को सौंपी गई है।

भारत ने अपने स्पिन विभाग को मजबूत किया है, जिसमें दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी और राधा यादव शामिल हैं। ये सभी गेंदबाज हालिया दक्षिण अफ्रीका सीरीज में प्रभावी रहे थीं।

भारत का हालिया टी20 प्रदर्शन ज्यादा प्रभावशाली नहीं रहा है। 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम ने 21 में से 13 मैच जीते हैं, लेकिन इस साल 8 में से सिर्फ 3 मुकाबले ही जीत पाई है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई सीरीज में भारत को 5 में से 4 मैचों में हार मिली।

भारत अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को बर्मिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। ग्रुप-ए में भारत के साथ नीदरलैंड्स, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया की टीमें शामिल हैं। सेमीफाइनल मुकाबले द ओवल में खेले जाएंगे।

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेनुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चारणी, श्रेयंका पाटिल, भारती फुलमाली, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, राधा यादव।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।