द इंडियन व्यू

महिला एशिया कप: गुल फिरोजा पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना, एक डिमेरिट अंक भी जुड़ा

न्यूयॉर्क : बेन शेल्टन ने बुधवार तड़के बड़ा उलटफेर करते हुए गत चैंपियन स्पेन के कार्लोस अल्कराज को पांच सेटों के रोमांचक मुकाबले में 6-7(5), 6-1, 6-3, 1-6, 7-6(10-7) से हराकर यूएस ओपन 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली।…

Ragwendra P Singh
September 9, 2026
2 min read
महिला एशिया कप: गुल फिरोजा पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना, एक डिमेरिट अंक भी जुड़ा

न्यूयॉर्क : बेन शेल्टन ने बुधवार तड़के बड़ा उलटफेर करते हुए गत चैंपियन स्पेन के कार्लोस अल्कराज को पांच सेटों के रोमांचक मुकाबले में 6-7(5), 6-1, 6-3, 1-6, 7-6(10-7) से हराकर यूएस ओपन 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली। इसके साथ ही अमेरिकी खिलाड़ी ने फ्रांसेस टियाफोए के खिलाफ ऑल-अमेरिकन सेमीफाइनल तय कर दिया।शेल्टन और अल्कराज के बीच मुकाबला चार घंटे 28 मिनट चला और टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे देर से समाप्त होने वाला मुकाबला बन गया। मैच मंगलवार रात 11 बजकर पांच मिनट पर शुरू हुआ और बुधवार सुबह 3 बजकर 33 मिनट पर समाप्त हुआ।सात बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन अल्कराज का ग्रैंड स्लैम मुकाबलों में अमेरिकी पुरुष खिलाड़ियों के खिलाफ रिकॉर्ड 13-0 था, लेकिन शेल्टन ने इस सिलसिले को तोड़ दिया। स्पेनिश खिलाड़ी ने पहला सेट कड़े टाईब्रेक में जीतकर अच्छी शुरुआत की, लेकिन दूसरे सेट में उनकी गलतियों का फायदा उठाते हुए शेल्टन ने 6-1 से सेट अपने नाम कर लिया।शेल्टन ने तीसरा सेट 6-3 से जीतकर मुकाबले में बढ़त बना ली। हालांकि, करीब पांच महीने बाद कलाई की चोट से वापसी कर रहे अल्कराज ने चौथे सेट में शानदार वापसी की और 6-1 से सेट जीतकर मुकाबला निर्णायक पांचवें सेट में पहुंचा दिया।निर्णायक सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। अल्कराज ने ब्रेक के दौरान तौलिये में उल्टी भी की, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने शेल्टन को कड़ी चुनौती दी। दोनों खिलाड़ी 12 गेम तक बराबरी पर रहे और अंत में शेल्टन ने मैच टाईब्रेक में 10-7 से जीत दर्ज कर बड़ा उलटफेर कर दिया।शेल्टन की जीत से यूएस ओपन में अमेरिकी पुरुष टेनिस के लिए उम्मीदें बढ़ गई हैं। सेमीफाइनल में उनका सामना हमवतन फ्रांसेस टियाफोए से होगा, जिन्होंने इससे पहले एलेक्स माइकलसन को पांच सेटों में हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी।अमेरिकी पुरुष खिलाड़ी ने आखिरी बार 2003 में एंडी रॉडिक के जरिये फ्लशिंग मीडोज में ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। अब शेल्टन और टियाफोए की भिड़ंत से घरेलू प्रशंसकों की 23 साल से चले आ रहे इंतजार को खत्म करने की उम्मीदें फिर मजबूत हुई हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।