मलेशिया मास्टर्स : अष्मिता ने बचाई भारत की लाज, बाकी खिलाड़ियों को मिली हार
अष्मिता चालिहा मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में गुरुवार को महिला एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई जबकि भारत के बाकी खिलाड़ी हारकर बाहर हो गए। अष्मिता ने मलेशिश की गोह जिन वेइ को 21 . 13, 21 . 16 से…

अष्मिता चालिहा मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में गुरुवार को महिला एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई जबकि भारत के बाकी खिलाड़ी हारकर बाहर हो गए। अष्मिता ने मलेशिश की गोह जिन वेइ को 21 . 13, 21 . 16 से हराया।
अब उनका सामना आठवीं वरीयता प्राप्त डेनमार्क की लाइन होजमार्क जाएर्सफेल्ट से होगा जिन्होंने भारत की मालविका बंसोड़ को करीब एक घंटे तक चले मुकाबले में 21-16, 8-21, 15-21 से हराया। महिला एकल वर्ग के एक अन्य मुकाबले में थाईलैंड मास्टर्स चैम्पियन देविका सिहाग को शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन की चेन युफेइ ने 21 . 16, 21.13 से हराया।

मिश्रित युगल में भाग के सात्विक कनापुरम और राधिका शर्मा भी अमेरिका के प्रेसले स्मिथ और जेनी गेइ से 12 . 21, 25 . 27 से हार गए। पुरूष युगल में हरिहरन अम्साकारूनन और एम आर अर्जुन को चीन के हू कि युआन और लिन शियांग ने 21 . 14, 21 . 15 से हराया। लक्ष्य सेन और एच एस प्रणय कल ही हारकर बाहर हो गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
