मन्नत बरार आईजीपीएल कांगो में शीर्ष महिला गोल्फर रहीं
चंडीगढ़ : राउंड ग्लास गोल्फ अकादमी की खिलाड़ी मन्नत बरार ने अफ्रीका के ऐतिहासिक पार-73 गोल्फ डीलुबुंबाशी कोर्स पर आयोजित एएमग्रीन आईजीपीएल इन विटेशनल कांगो में शीर्ष महिला गोल्फर के रूप में शानदार प्रदर्शन किया। अनुभवी…

चंडीगढ़ : राउंड ग्लास गोल्फ अकादमी की खिलाड़ी मन्नत बरार ने अफ्रीका के ऐतिहासिक पार-73 गोल्फ डीलुबुंबाशी कोर्स पर आयोजित एएमग्रीन आईजीपीएल इन विटेशनल कांगो में शीर्ष महिला गोल्फर के रूप में शानदार प्रदर्शन किया।
अनुभवी पेशेवर खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए बरार ने पूरे टूर्नामेंट में निरंतरता और कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने अभियान का समापन अंतिमराउंड में 5-अंडर 68 के शानदार स्कोर के साथ किया, जिसमें शॉटगन स्टार्ट फॉर्मेट अपनाया गया था।
बरार ने लगातार 69, 69 और 68 के स्कोर दर्ज करते हुए कुल 13-अंडर 206 के प्रभावशाली स्कोर के साथ टूर्नामेंट समाप्त किया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर युवा खिलाड़ी ने कुल मिलाकर संयुक्त चौथा स्थान हासिल किया और लीडरबोर्ड पर अमन राज और तुषार पन्नू जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ अपनी जगह बनाई।
वह कुल विजेताओं आर्यन रूपा आनंद और उदयन माने से केवल तीन शॉट पीछे रहीं, जिन्होंने 16-अंडर के स्कोर के साथ प्लेऑफ में प्रवेश किया। टॉप-5 में जगह बनाकर बरार ने मिश्रित फील्ड के कई प्रमुख पेशेवर खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा, जिनमें कार्तिक शर्मा और मानव शाह शामिल हैं, जो संयुक्त सातवें स्थान पर रहे।
एएम ग्रीन इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग (आईजीपीएल) भारत का पहला पेशेवर गोल्फ टूर है, जिसमें पुरुष और महिला खिलाड़ी एक साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं, जिससे एक समावेशी और प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध होता है। इस मंच पर मन्नतबरार की सफलता राउंड ग्लासगोल्फ अकादमी के उच्चस्तरीय खिलाड़ी विकासमॉडल की प्रभावशीलता को दर्शाती है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
