मनोलो मार्केज एफसी गोवा के साथ बरकरार, भारतीय फुटबॉल के भविष्य पर अनिश्चितता
भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व मुख्य कोच मनोलो मार्केज 2025-26 सत्र के लिए एफसी गोवा के कोच बने रहेंगे। टीम ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी पुष्टि की है। @FCGoaOfficial मनोलो मार्केज भारतीय फुटबॉल टीम के हेड कोच के साथ…

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व मुख्य कोच मनोलो मार्केज 2025-26 सत्र के लिए एफसी गोवा के कोच बने रहेंगे। टीम ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी पुष्टि की है।

मनोलो मार्केज भारतीय फुटबॉल टीम के हेड कोच के साथ एफसी गोवा के कोच की दोहरी भूमिका में थे। 2024 में मार्केज ने हेड कोच के रूप में 2 साल के लिए एफसी गोवा के साथ करार किया था। उन्होंने कहा, "मैं पिछले दो सीजन में बहुत खुश था, जहां टीम ने हर साल लगातार सुधार दिखाया।
क्लब जिस स्तर के संगठन के साथ काम करता है, वह भारतीय क्लब फुटबॉल में आम तौर पर देखने को नहीं मिलता, जिससे एफसी गोवा एक खास क्लब बन गया।
मेरे लिए यह स्पष्ट था कि अगर मुझे भारत में बने रहना है, तो एफसी गोवा के साथ ही रहना होगा।" एएफसी एशियन कप क्वालीफायर में भारत की खराब शुरुआत के बाद पुरुष राष्ट्रीय टीम के हेड कोच पद से मनोलो मार्केज को हटाया जाना तय हो गया था।
भारत ने शुरुआती मैच में बांग्लादेश के खिलाफ ड्रॉ खेला। हांगकांग के खिलाफ टीम को 0-1 से हारी। स्पेन के मनोलो मार्केज की कोचिंग में भारतीय फुटबॉल टीम 8 मैच खेली, जिसमें सिर्फ एक मैच में जीत हासिल हुई। मार्केज 2020-21 इंडियन सुपर लीग सीजन से पहले हैदराबाद एफसी की कमान संभालने के लिए भारत आए थे, जहां उन्होंने 2022 में इंडियन सुपर लीग का खिताब जीता।
हैदराबाद के साथ अपने तीन वर्षों में, मार्केज ने 74 मैचों की कमान संभाली, जिनमें से उन्होंने 37 जीते और 21 ड्रॉ रहे। उन्होंने एफसी गोवा की कमान संभाली और उन्हें सुपर कप जीत दिलाई। मार्केज के नेतृत्व में 62 मैचों में, एफसी गोवा ने 38 मैच जीते हैं, 12 हारे हैं और 12 मैच ड्रॉ रहे हैं।
एफसी गोवा आगामी सीज़न की तैयारी में लगा है, भारतीय फुटबॉल पर अनिश्चितता बनी है क्योंकि इंडियन सुपर लीग का आयोजन करने वाली आईएमजी रिलायंस की सहायक कंपनी फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के साथ अपने समझौते को आगे बढ़ाने को लेकर रुकी हुई बातचीत के कारण आईएसएल के आगामी 2025-26 सीजन को स्थगित कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
