द इंडियन व्यू

मनु भाकर-सम्राट राणा ने जीता रजत, म्यूनिख वर्ल्ड कप में भारत का शानदार समापन

स्टार भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और उभरते शूटर सम्राट राणा ने जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा का रजत पदक जीतकर भारत की झोली में एक और सफलता डाली। फाइनल…

Ragwendra P Singh
May 30, 2026
2 min read
मनु भाकर-सम्राट राणा ने जीता रजत, म्यूनिख वर्ल्ड कप में भारत का शानदार समापन

स्टार भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और उभरते शूटर सम्राट राणा ने जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा का रजत पदक जीतकर भारत की झोली में एक और सफलता डाली।

फाइनल में भारतीय जोड़ी बेहद करीबी मुकाबले में चीन के विश्व नंबर-1 और मौजूदा विश्व चैंपियन याओ कियानशुन-हू काई से मात्र 0.3 अंक से पीछे रह गई। इस रजत पदक के साथ भारत ने प्रतियोगिता का समापन दो स्वर्ण और दो रजत पदकों के साथ किया तथा पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा। चीन चार स्वर्ण और तीन कांस्य पदकों के साथ शीर्ष पर रहा।

फाइनल में भारतीय जोड़ी की शुरुआत अपेक्षाकृत धीमी रही, दूसरे और तीसरे चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने वापसी की और चीनी जोड़ी को कड़ी टक्कर दी। एक समय भारतीय टीम ने 2.2 अंकों की बढ़त भी बनाई थी, लेकिन अंतिम चरण में चीन ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

@India_AllSports

मनु भाकर ने निर्णायक क्षणों में कई बेहतरीन शॉट लगाए, जबकि सम्राट राणा ने भी दबाव में शानदार संयम दिखाया। हालांकि अंतिम कुछ शॉट्स में मामूली चूक के कारण भारतीय जोड़ी स्वर्ण पदक से चूक गई, लेकिन उनका प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल रहा।

इससे पहले, क्वालिफिकेशन दौर में भारत की दूसरी जोड़ी सुरुचि सिंह और श्रवण कुमार 575-20x के संयुक्त स्कोर के साथ दसवें स्थान पर रही और पदक दौर में जगह नहीं बना सकी। मिक्स्ड टीम राइफल स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज पदक मुकाबले तक नहीं पहुंच सके। एलावेनिल वलारिवन और अर्जुन बाबूता की जोड़ी 630.0 अंकों के साथ 14वें स्थान पर रही, जबकि आर्य बोरसे और साहू तुषार माने 629.6 अंकों के साथ 16वें स्थान पर रहे।

म्यूनिख वर्ल्ड कप में भारतीय निशानेबाजों ने लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और दो रजत पदक हासिल किए। यह प्रदर्शन आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और बड़े आयोजनों से पहले भारतीय शूटिंग दल के आत्मविश्वास को और मजबूत करने वाला माना जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।