द इंडियन व्यू

मकाऊ ओपन: अनमोल- अश्मिता क्वार्टर फाइनल में, बाकी भारतीय चुनौती खत्म

अनमोल खरब और अश्मिता चालिहा गुरुवार को यहां मकाऊ ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं जबकि बाकी वर्गों में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। दुनिया की 63वें नंबर की खिलाड़ी अश्मिता ने…

Ragwendra P Singh
June 18, 2026
2 min read
मकाऊ ओपन: अनमोल- अश्मिता क्वार्टर फाइनल में, बाकी भारतीय चुनौती खत्म

अनमोल खरब और अश्मिता चालिहा गुरुवार को यहां मकाऊ ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं जबकि बाकी वर्गों में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।

दुनिया की 63वें नंबर की खिलाड़ी अश्मिता ने बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर पर शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अमेरिका की इशिका जायसवाल को 32 मिनट में 22-20, 21-15 से हराकर अंतिम आठ में अपनी जगह पक्की की। गैर वरीय अश्मिता का सामना अब दक्षिण कोरिया की किम मिन सन से होगा।

दुनिया की 51वें नंबर की खिलाड़ी और आठवीं वरीय अनमोल आसानी से अगले दौर में पहुंची क्योंकि मलेशिया की पूर्व विश्व जूनियर और युवा ओलंपिक चैंपियन गोह जिन वेई शुरुआती गेम में सिर्फ आठ मिनट के खेल के बाद 4-12 से पीछे रहने पर मैच से हट गईं।

साभार : गूगल

भारतीय खिलाड़ी अब एक मुश्किल क्वार्टर फाइनल में चीन की चौथी वरीय हान कियान शी का सामना करेंगी। बाकी भारतीय महिला एकल खिलाड़ी ‘राउंड 16’ में बाहर हो गईं।

रक्षिता श्री संतोष रामराज को किम मिन सन से 35 मिनट में 15-21, 9-21 से हार का सामना करना पड़ा जबकि श्रियांशी वालिसेट्टी को दक्षिण कोरिया की किम मिन जी से 42 मिनट के मुकाबले में 16-21, 16-21 से पराजय मिली।

ईशारानी बरुआ दक्षिण कोरिया की पार्क गा यून से 54 मिनट में 19-21, 21-23 से हार गईं। पुरुषों के एकल में भी भारत का अभियान खत्म हो गया क्योंकि दोनों खिलाड़ी प्री-क्वार्टर फाइनल में बाहर हो गए।

थारुन मन्नेपल्ली चीन के डोंग तियान याओ के खिलाफ 44 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 22-24, 15-21 से हार गए। वहीं रौनक चौहान को एक और चीनी खिलाड़ी हू झे एन ने 48 मिनट में 13-21, 17-21 से हराया।

मिश्रित युगल में ईशान भटनागर और श्रुति मिश्रा भी चीन के ली होंग यी और हुआंग के शिन की छठे नंबर की जोड़ी से करीबी मुकाबले में हारकर बाहर हो गए। उन्हें 58 मिनट चले मुकाबले में 21-19, 20-22, 16-21 से हार मिली। पुरुषों और महिलाओं के युगल में भारत का सफर पहले ही खत्म हो चुका था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।