द इंडियन व्यू

भारत समुद्री सुरक्षा में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए तत्पर

भारत ने 14-16 अप्रैल, 2026 को ऑस्ट्रिया के वियना में आयोजित विश्व सीमा सुरक्षा कांग्रेस 2026 में अपनी भागीदारी के माध्यम से समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में अपने सशक्त नेतृत्व का प्रभावी प्रदर्शन किया। इस दौरान…

Ragwendra P Singh
April 18, 2026
1 min read
भारत समुद्री सुरक्षा में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए तत्पर

भारत ने 14-16 अप्रैल, 2026 को ऑस्ट्रिया के वियना में आयोजित विश्व सीमा सुरक्षा कांग्रेस 2026 में अपनी भागीदारी के माध्यम से समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में अपने सशक्त नेतृत्व का प्रभावी प्रदर्शन किया। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता भी दोहराई।

रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में बताया, अपर महानिदेशक आनंद प्रकाश बडोला के नेतृत्व में तीन सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने इस अंतर्राष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतिनिधिमंडल ने भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए अपनाई जा रही सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। ये प्रयास एक सुदृढ़, समन्वित और लचीली समुद्री शासन व्यवस्था के निर्माण के प्रति भारत की स्पष्ट प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

आपको बता दें, वर्ष 2012 में स्थापित विश्व सीमा सुरक्षा कांग्रेस एक प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय मंच है, जो सीमा प्रबंधन से जुड़ी उभरती चुनौतियों, अत्याधुनिक तकनीकी नवाचारों और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों पर व्यापक विचार-विमर्श का अवसर प्रदान करता है। यह मंच वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, सुरक्षा विशेषज्ञों और उद्योग जगत के नेताओं को एक साथ लाकर संवाद व सहयोग को प्रोत्साहित करता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।