भारत में होगा फिडे वर्ल्ड कप 2025, अक्टूबर-नवंबर में होंगे मुकाबले
नई दिल्ली : भारत इस साल फाइडे वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी करेगा। यह प्रतिष्ठित शतरंज टूर्नामेंट 30 अक्टूबर से 27 नवंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन स्थल की घोषणा फिडे ने “जल्द” करने की बात कही है। इस विश्व कप में 206…

नई दिल्ली : भारत इस साल फाइडे वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी करेगा। यह प्रतिष्ठित शतरंज टूर्नामेंट 30 अक्टूबर से 27 नवंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन स्थल की घोषणा फिडे ने “जल्द” करने की बात कही है। इस विश्व कप में 206 खिलाड़ी खिताब और 2026 फाइडे कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में जगह के लिए भिड़ेंगे। इससे पहले भारत ने 2002 में हैदराबाद में इस टूर्नामेंट की मेजबानी की थी, जिसमें विश्वनाथन आनंद ने खिताब जीता था।
टूर्नामेंट नॉकआउट फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें हर राउंड में हारने वाला खिलाड़ी प्रतियोगिता से बाहर हो जाएगा।
फिडे के अनुसार, “2021 से टूर्नामेंट सिंगल-एलिमिनेशन फॉर्मेट में खेला जा रहा है, जिसमें प्रत्येक राउंड तीन दिन का होता है—पहले दो दिन दो क्लासिकल गेम और तीसरे दिन टाई-ब्रेक मुकाबले खेले जाते हैं, यदि ज़रूरत हो।”
वर्ल्ड कप 2025 के टॉप-3 खिलाड़ी सीधे 2026 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करेंगे, जो विश्व शतरंज चैंपियनशिप के अगले चैलेंजर को तय करता है। इस टूर्नामेंट में भारत के डी. गुकेश (वर्तमान विश्व चैंपियन), आर. प्रज्ञानानंद (2023 वर्ल्ड कप रनर-अप) और अर्जुन एरिगैसी (वर्तमान में विश्व रैंकिंग में नंबर 5) जैसे दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा विश्व नंबर 1 मैग्नस कार्लसन भी खेलेंगे।
भारत हाल के वर्षों में कई बड़े शतरंज टूर्नामेंटों की मेजबानी कर चुका है, जिनमें 2022 शतरंज ओलंपियाड, टाटा स्टील चेस इंडिया, 2024 वर्ल्ड जूनियर अंडर-20 चैंपियनशिप, और फिडे विमेंस ग्रां प्री का 5वां चरण शामिल है।
फिडे के सीईओ एमिल सुतोव्स्की ने कहा, “हम भारत में फिडे वर्ल्ड कप 2025 लेकर आने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। भारत में शतरंज के प्रति लोगों की गहरी दिलचस्पी और समर्थन हमेशा सराहनीय रहा है। हमें उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट को ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिलेगा, चाहे वो मैदान में हो या ऑनलाइन।”
टूर्नामेंट के पहले राउंड में शीर्ष 50 खिलाड़ियों को बाय मिलेगा, जबकि रैंकिंग 51 से 206 तक के खिलाड़ी पहले दौर में आमने-सामने होंगे। मुकाबलों के लिए जोड़ी बनाते समय टॉप हाफ बनाम रिवर्स्ड लोअर हाफ का सिद्धांत अपनाया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
