भारत-पाक युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, " 'मैंने पीएम मोदी से कहा कि सीजफायर करो वरना इतना टैरिफ लगाऊंगा कि सिर घूमता रहेगा"
मैंने पीएम मोदी से कहा कि सीजफायर करो वरना इतना टैरिफ लगाऊंगा कि तुम्हारा सिर घूमता रहेगा…ये कहना है अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का. ट्रंप ने एक बार फिर से दावा किया है कि उन्होंने भारत-पाक के बीच मई में तनाव कम…

मैंने पीएम मोदी से कहा कि सीजफायर करो वरना इतना टैरिफ लगाऊंगा कि तुम्हारा सिर घूमता रहेगा…ये कहना है अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का. ट्रंप ने एक बार फिर से दावा किया है कि उन्होंने भारत-पाक के बीच मई में तनाव कम किया है. बता दें, ट्रंप का 25 प्रतिशत एक्सट्रा टैरिफ आज से लागू हो गया है. ट्रंप जुलाई में भी भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगा चुके हैं. यानी भारतीय सामान पर अमेरिका में अब 50 प्रतिशत टैरिफ लगेगा.
मैंने धमकी दी थी
व्हाइट हाउस में कैबिनेट मीटिंग के दौरान, ट्रंप ने कहा कि मैंने भारत को भारी टैरिफ लगाने की धमकी दी थी. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैंने विवाद सुलझने तक ट्रेड डील रोकने तक की बात कर दी थी. मेरी धमकी के पांच घंटे बाद ही दोनों देश पीछे हट गए थे. हालांकि, भारत ने शुरू से सीजफायर में अमेरिका की भूमिका को खारिज किया है.
15 करोड़ डॉलर के 7 जेट गिराने का दावा किया
ट्रंप ने कैबिनेट मीटिंग के दौरान कहा कि मैंने पीएम मोदी से बात की. वे बहुत शानदार इंसान हैं. मैंने उनसे पूछा कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्या हो रहा है. दोनों के बीच में बहुत ज्यादा नफरत थी. दोनों के बीच लंबे वक्त से विवाद खत्म हो रहा है. उन्होंने कहा कि मामला सुलझ गया है या नहीं, ये दोबारा शुरू हो, मुधे नहीं पता लेकिन अगर ऐसा हुआ तो मैं इसे फिर नहीं रोकूंगा. हम ऐसी चीजें नहीं होने दे सकते हैं. मैंने पीएम मोदी से कहा कि आप युद्ध नहीं रोका तो मैं इतना भारी टैरिफ लगाऊंगा कि आपका सिर घूमता रहेगा.
15 करोड़ डॉलर के सात या उससे अधिक विमान गिराए गए
ट्रंप ने दावा किया कि इस तनाव में कई सारे जेट गिराए गए हैं. ये अच्छा नहीं है. 15 करोड़ डॉलर के सात या उससे भी अधिक विमान गिराए गए. हालांकि, ट्रंप ने अपने इस दावे का कोई पुख्ता प्रमाण नहीं दिया.
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
