भारत-पाक मुकाबला क्रिकेट और राजनीति का संवेदनशील मिश्रण : सबा करीम
भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर और कमेंटेटर सबा करीम ने क्रिकेट जगत के मौजूदा हालातों पर खुलकर राय दी है। एशिया कप में भारत-पाक मुकाबले से लेकर खिलाड़ियों की फिटनेस और कप्तानी के मुद्दे तक, उन्होंने कई अहम बातें कहीं।…

भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर और कमेंटेटर सबा करीम ने क्रिकेट जगत के मौजूदा हालातों पर खुलकर राय दी है। एशिया कप में भारत-पाक मुकाबले से लेकर खिलाड़ियों की फिटनेस और कप्तानी के मुद्दे तक, उन्होंने कई अहम बातें कहीं।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर सबा करीम ने लखनऊ में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान भारत-पाक मैच से लेकर टीम इंडिया के प्रदर्शन तक कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी।
उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में भारतीय टीम शानदार क्रिकेट खेल रही है और एशिया कप का खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है। करीम का कहना है कि भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा रोमांचक और संवेदनशील रहा है।
उन्होंने कहा, “बीसीसीआई का स्टैंड बिल्कुल स्पष्ट है-सरकार जो निर्णय लेगी, वही लागू होगा। क्रिकेट और राजनीति को अलग रखना आसान नहीं है, लेकिन हमें राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि मानना होगा।”
सबा करीम ने टी20 लीग्स, खासकर आईपीएल को भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी क्रांति बताया। उनके मुताबिक, “आज के खिलाड़ियों को वह मौके मिल रहे हैं, जो हमारे समय में केवल रणजी या घरेलू स्तर तक सीमित थे।
आईपीएल ने नए खिलाड़ियों को पहचान और आत्मविश्वास दोनों दिया है।” फिटनेस के सवाल पर उन्होंने कहा कि आधुनिक क्रिकेट पूरी तरह फिटनेस-ड्रिवेन हो चुका है। “यो-यो टेस्ट और ब्रोंको टेस्ट लगातार कठिन होते जा रहे हैं।
आज के खिलाड़ियों के लिए सिर्फ तकनीक नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक मजबूती भी उतनी ही जरूरी है।” भारतीय क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ कप्तान पर पूछे गए सवाल पर करीम ने सौरव गांगुली का नाम लिया।
“गांगुली ने भारतीय टीम में आत्मविश्वास पैदा किया। विदेशी धरती पर जीतने का जज़्बा उसी दौर में आया। उनके नेतृत्व में खिलाड़ियों को खुलकर खेलने का मौका मिला।”
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
