द इंडियन व्यू

भारत-पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का मैच रद्द

नई दिल्ली : भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाला वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्लूसीएल) का मैच रद्द कर दिया गया है। कई भारतीय खिलाड़ियों के मैच से नाम वापस लेने के बाद आयोजकों ने यह फैसला किया। वर्ल्ड चैंपियनशिप…

Ragwendra P Singh
July 20, 2025
1 min read
भारत-पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का मैच रद्द

नई दिल्ली : भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाला वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्लूसीएल) का मैच रद्द कर दिया गया है। कई भारतीय खिलाड़ियों के मैच से नाम वापस लेने के बाद आयोजकों ने यह फैसला किया।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के आयोजकों ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया है कि भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाला मैच रद्द कर दिया गया है। डब्लूसीएल ने भारतीय खिलाड़ियों और फैंस से अनजाने में भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगी है।

भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया था, जिसके बाद डब्लूसीएल को यह कदम उठाना पड़ा।टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी रहे युवराज सिंह की कप्तानी में इंडिया चैंपियंस का अगला मैच 22 जुलाई को साउथ अफ्रीका के साथ होगा।

पाकिस्तान के साथ रविवार को होने वाला मैच भारत का इस टूर्नामेंट में यह पहला मुकाबला था। भारतीय टीम में हरभजन सिंह, शिखर धवन, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा और अंबाती रायुडू जैसे भारत के कई पूर्व स्टार खिलाड़ी हैं। इनमें से ज्यादातर भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान के साथ मैच खेलने को लेकर इनकार करते हुए अपना नाम वापस ले लिया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।