द इंडियन व्यू

भारत ने कजाखस्तान को 13-0 से रौंदा, अंडर-18 एशिया कप में धमाकेदार शुरुआत

भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम ने अंडर-18 एशिया कप में अपने अभियान की बेहतरीन शुरुआत करते हुए शुक्रवार को कजाखस्तान को 13-0 से करारी शिकस्त दी। पूल-ए के इस मुकाबले में कप्तान केतन कुशवाहा ने हैट्रिक जमाकर भारत की बड़ी…

Ragwendra P Singh
May 29, 2026
2 min read
भारत ने कजाखस्तान को 13-0 से रौंदा, अंडर-18 एशिया कप में धमाकेदार शुरुआत

भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम ने अंडर-18 एशिया कप में अपने अभियान की बेहतरीन शुरुआत करते हुए शुक्रवार को कजाखस्तान को 13-0 से करारी शिकस्त दी। पूल-ए के इस मुकाबले में कप्तान केतन कुशवाहा ने हैट्रिक जमाकर भारत की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई। भारत अब 31 मई को मेजबान जापान से भिड़ेगी।

भारत से केतन कुशवाहा ने तीन गोल किए, जबकि प्रहलाद राजभर, आशीष तानी पूर्ति, अंश बहुत्रा और शाहरुख अली ने दो-दो गोल दागे। गाजी खान और आकाश दीप ने भी एक-एक गोल किया। मैच की शुरुआत से ही भारतीय टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। शुरुआती दबाव झेलने के बाद कजाखस्तान की रक्षापंक्ति 12वें मिनट में टूट गई, जब शाहरुख अली ने सर्कल के अंदर से जोरदार शॉट लगाकर भारत को बढ़त दिलाई। इसके दो मिनट बाद ही प्रहलाद राजभर ने दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया।

दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम का दबदबा और बढ़ गया। कप्तान केतन कुशवाहा ने 18वें मिनट में नजदीक से गोल किया, जबकि 20वें मिनट में गाजी खान ने चौथा गोल दागा। हाफ टाइम से पहले भारत ने लगातार हमले जारी रखे। शाहरुख अली ने 29वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया और उसके तुरंत बाद आशीष तानी पूर्ति ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 6-0 की मजबूत बढ़त दिला दी।

@TheHockeyIndia

तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा आक्रामक प्रदर्शन किया। अंश बहुत्रा ने 31वें और 44वें मिनट में दो गोल किए, जबकि पूर्ति ने भी अपना दूसरा गोल दागा। कप्तान केतन कुशवाहा ने अंतिम मिनट में लगातार दो गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। तीसरे क्वार्टर के अंत तक भारत 11-0 से आगे था।

अंतिम क्वार्टर में भी भारतीय टीम ने दबाव बनाए रखा। आकाश दीप ने 47वें मिनट में गोल किया, जबकि प्रहलाद राजभर ने 51वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागकर भारत की 13-0 की ऐतिहासिक जीत पूरी की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।