द इंडियन व्यू

भारत ने इंग्लैंड को तीसरे वनडे में 13 रन से हराकर 2-1 से जीती सीरीज

चेस्टर-ले-स्ट्रीट : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक एकदिवसीय मुकाबले में 13 रन की शानदार जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इस मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत कौर के…

Ragwendra P Singh
July 23, 2025
2 min read
भारत ने इंग्लैंड को तीसरे वनडे में 13 रन से हराकर 2-1 से जीती सीरीज

चेस्टर-ले-स्ट्रीट : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक एकदिवसीय मुकाबले में 13 रन की शानदार जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इस मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाबाद शतक और गेंदबाज क्रांति गौड के 6 विकेटों का अहम योगदान रहा।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट पर 318 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 84 गेंदों पर 102 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने 14 चौके लगाए। उनके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने तेज़तर्रार 50 रन और हरलीन देओल व स्मृति मंधाना ने क्रमश: 45-45 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं।

जवाब में इंग्लैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरे 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 296 रन ही बना सकी और 13 रन से मैच गंवा बैठी। इंग्लैंड की ओर से नैट स्किवर-ब्रंट ने सर्वाधिक 98 रन बनाए, जबकि एम्मा लैम्ब ने 68 रनों की शानदार पारी खेली। लेकिन भारत की गेंदबाज क्रांति गौड ने 52 रन देकर 6 विकेट झटकते हुए इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

इस जीत के साथ भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की और विदेशी जमीन पर एक और यादगार जीत दर्ज की। कप्तान हरमनप्रीत को उनकी शतकीय पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।