द इंडियन व्यू

भारत की राइफल और पिस्टल मिश्रित टीमें निंग्बो में पदक से चूकीं

नई दिल्ली : चीन के निंगबो ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर में चल रहे अंतरराष्ट्रीय शूटिंग सत्र के चौथे और अंतिम आईएसएसएफ वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल चरण के पहले दिन भारत की राइफल और पिस्टल मिश्रित टीमों को पदक नहीं मिल सका। पुरुष 10…

Ragwendra P Singh
September 9, 2025
3 min read
भारत की राइफल और पिस्टल मिश्रित टीमें निंग्बो में पदक से चूकीं

नई दिल्ली : चीन के निंगबो ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर में चल रहे अंतरराष्ट्रीय शूटिंग सत्र के चौथे और अंतिम आईएसएसएफ वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल चरण के पहले दिन भारत की राइफल और पिस्टल मिश्रित टीमों को पदक नहीं मिल सका।

पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल और महिला 25 मीटर पिस्टल प्रिसिशन स्पर्धाएं दूसरे दिन की मुख्य स्पर्धा

कोई भी जोड़ी पदक मुकाबले तक नहीं पहुंच पाई। पिस्टल मिश्रित टीम में भारतीय जोड़ियाँ क्वालिफिकेशन में क्रमशः 11वें और 13वें स्थान पर रहीं, जबकि राइफल मिश्रित टीम में भारतीय जोड़ियाँ 14वें और 34वें स्थान पर रहीं।

एयर पिस्टल मिश्रित टीम इवेंट में, भारत की पहली जोड़ी सुर्भीराव (284) और अमित शर्मा (290) ने 574-20x का संयुक्त स्कोर बनाकर 11वां स्थान हासिल किया। दूसरी जोड़ी, ओलंपियन रिदमसांगवान (289) और निशांत रावत (282), ने 571-15x का स्कोर किया और 13वें स्थान पर रहीं।

स्वर्ण पदक चीन की जोड़ी चियानक्सुनयाओ और काई हुने जीता, जिन्होंने चेक गणराज्य की वेरोनिकाशेयबालोवा और जिन्द्रिचडुबोवी को 17-5 से मात दी। यह इस जोड़ी का लगातार दूसरा वर्ल्ड कप स्वर्ण था—इससे पहले वे म्यूनिख में जीते थे, जबकि इस साल वेब्यूनस आयर्स और लीमा में रजत पदक ले चुके हैं।

हंगरी की वेरोनिका मेजर और अकोसकारोलीनागी ने कांस्य पदक जीता, जिन्होंने न्यूट्रल एथलीट्स की टीम यानाएनीना और एंटनअरिस्तारखोव को 17-13 से हराया। एयर राइफल मिश्रित टीम इवेंट में, भारत की रामिता जिंदल (312.9) और उमाम हेशमडिनैनी (315.7) की जोड़ी ने  628.6 का स्कोर किया और 14वें स्थान पर रही।

दूसरी जोड़ी, मेघनाएम. सज्जनार (312.8) और दुष्यंत सिंह पंवार (309.3), ने 622.1 का स्कोर किया और 34वें स्थान पर रहीं। फाइनल में नॉर्वे की जोड़ी जेनेटहेगड्यूएस्टाड और जॉन-हेरमनहेग ने चीन की जोड़ी शिनलूपेंग और लिहाओशेंग को 15-9 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। शेंग और पेंगने क्वालिफिकेशन में 636.9 का स्कोर कर विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ा था।

नॉर्वे जियन जोड़ी ने इस साल लीमा में स्वर्ण और म्यूनिख में कांस्य जीता था। चीन की जोड़ी ने लगातार दूसरा रजत अपने नाम किया, जबकि इटली  की कार्लोटासालाफिया और दानिलोडेनिससोल्लाज्जो ने कांस्य पदक जीता।

दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं में भारतीय निशानेबाज़ों के सामने मज़बूत अंतरराष्ट्रीय चुनौती

भारत बुधवार को पदक खाता खोलने की कोशिश करेगा जब अमित शर्मा, निशांत रावत और सम्राट राणा पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में उतरेंगे।

इस स्पर्धा में 65 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें शामिल हैं—चीन के विश्व नंबर 1 हुकाई (पिछले तीन वर्ल्ड कप स्वर्ण पदक विजेता), न्यूट्रल एथलीट और विश्व नंबर 5 एंटन अरिस्तारखोव, और स्विट्ज़रलैंड के विश्व नंबर 6 जेसनसोलारी, जो ब्यूनस आयर्स में क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीत चुके हैं।

ब्राजील के फेलिपेअल्मेडावू (विश्व नंबर 8 और लीमा के रजत पदक विजेता) भी दावेदार रहेंगे। पेरिस ओलंपिक रजत पदक विजेता फेडेरिकोनिलोमाल्दिनी और कांस्य पदक विजेता पाओलोमोना (दोनों इटली से), साथ ही हंगरी के अकोसकारोलीनागी, इस स्पर्धा को और मजबूत बनाते हैं।

क्वालिफिकेशन भारतीय समयानुसार सुबह 7:15 बजे से शुरू होगा, जबकि फाइनल 10 बजे खेला जाएगा। महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल (प्रिसिजनस्टेज) क्वालीफिकेशन स्पर्धा भी कल (बुधवार) से शुरू होगी, जिसमें भारत की ओलंपियन राहीसरनोबत, अभिद्न्या अशोक पाटिल और दिव्याटी.एस. 57 सदस्यीय प्रतिस्पर्धी दल के साथ हिस्सा लेंगी।

इस स्पर्धा में पेरिस ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता और विश्व नंबर 5 - कोरिया की यांगजिन, ओलंपिक रजत और कांस्य पदक विजेता - फ्रांस की कैमिली जेड्रेजेवस्की और हंगरी की वेरोनिका मेजर शामिल हैं।

साथ ही कोरिया की विश्वनंबर 2 येजिनओह (10 मीटर एयर पिस्टल की मौजूदा ओलंपिक चैंपियन), चीन की विश्व नंबर 3 चियानक्सुनयाओ, और ईरान की विश्व नंबर 8 हनियेहरोस्तमीयान भी प्रतिस्पर्धा में हैं। क्वालीफिकेशन राउंड भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे शुरू होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।