भारत-इंग्लैंड अंडर-19 टेस्ट सीरीज बराबरी पर छूटी
भारत बनाम इंग्लैंड यूथ टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला ड्रॉ रहा। इंग्लैंड अंडर-19 ने अंतिम दिन भारत के सामने जीत के लिए 355 रनों का लक्ष्य रखा था। खराब रोशनी के चलते मैच रुकने तक टीम इंडिया ने 43 ओवर में 6 विकेट पर 290 रन…

भारत बनाम इंग्लैंड यूथ टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला ड्रॉ रहा। इंग्लैंड अंडर-19 ने अंतिम दिन भारत के सामने जीत के लिए 355 रनों का लक्ष्य रखा था। खराब रोशनी के चलते मैच रुकने तक टीम इंडिया ने 43 ओवर में 6 विकेट पर 290 रन बनाए थे। भारत जीत से 65 रन दूर था।

अगर मैच नहीं रुकता तो टीम इस रनचेज को पूरा कर सीरीज को 1-0 से अपने नाम करती। भारत के लिए इस दौरान कप्तान आयुष म्हात्रे ने शतक जड़ा। वहीं स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी बुरी तरह फेल हुए। 355 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत को पहले झटका पारी की पहली ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगा।
ऐलेक्स ग्रीन ने उन्हें गोल्डन डक पर LBW आउट किया। वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वैभव 2 टेस्ट मैच की चार पारियों में 90 रन बना पाए। वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद इस रनचेज की कमान कप्तान अयुष म्हात्रे ने संभाली और 80 गेंदों पर 13 चौकों और 6 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 126 रनों की शतकीय पारी खेल डाली।
उनके अलावा नंबर-4 पर आए अभिज्ञान कुंडू ने 46 गेंदों पर 65 रन बनाकर कप्तान का भरपूर साथ दिया। खराब रोशनी के चलते मैच रुखने तक भारत ने 43 ओवर में 6 विकेट पर 290 रन बोर्ड पर लगा दिए थे।
इस दौरान भारत का नेट रन रेट 6.74 का था जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। अंडर-19 टेस्ट मैच की एक पारी में कम से कम 25 ओवर खेलने वाली कोई टीम भारत से बेहतर रनरेट से रन नहीं बना पाई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 में 6.26 के नेट रनरेट से रन बनाए थे।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड ने पहली पारी में 309 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में टीम इंडिया 279 पर सिमट गई थी। 30 रनों की लीड के साथ इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी 324 पर घोषित कर भारत के सामने जीत के लिए 355 का टारगेट रखा था।
अंडर-19 टेस्ट पारी : हाईएस्ट रन-रेट (कम से कम: 25 ओवर)
6.74 - भारत बनाम इंग्लैंड, 2025
6.26 - इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2023
5.97 - पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1982
5.91 - भारत बनाम श्रीलंका, 2007
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
