द इंडियन व्यू

भारत आएंगे फुटबॉल के बादशाह मेसी : जानिए पूरा शेड्यूल

अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी के भारत दौरे को अंतिम मंजूरी मिल गई है और उनके तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत 12 दिसंबर को कोलकाता से होगी। साभार : गूगल शुक्रवार को इस कार्यक्रम के प्रमोटर सताद्रु दत्ता ने यह…

Ragwendra P Singh
August 15, 2025
3 min read
भारत आएंगे फुटबॉल के बादशाह मेसी : जानिए पूरा शेड्यूल

अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी के भारत दौरे को अंतिम मंजूरी मिल गई है और उनके तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत 12 दिसंबर को कोलकाता से होगी।

साभार : गूगल

शुक्रवार को इस कार्यक्रम के प्रमोटर सताद्रु दत्ता ने यह जानकारी दी। मेसी के दौरे ‘जीओएटी टूर आफ इंडिया 2025’ का पहला पड़ाव कोलकाता होगा जिसके बाद वह अहमदाबाद, मुंबई और दिल्ली जायेंगे।

यात्रा का समापन 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी से उनके आवास पर मुलाकात के साथ होगा। इसके अलावा सौरव गांगुली और कोहली से भी उनकी बातचीत हो सकती है। यह 2011 के बाद मेसी की पहली भारत यात्रा होगी।

उस समय वह वेनेजुएला के खिलाफ साल्ट लेक स्टेडियम में फीफा का मैत्री मैच खेलने आये थे। दत्ता ने एक समाचार एजेंसी से कहा ,‘‘ मुझे पुष्टि मिल गई है और उसके बाद ही मैने इसकी घोषणा (सोशल मीडिया पर) की। मेस्सी 28 अगस्त से एक सितंबर के बीच इसे पोस्ट कर सकते हैं। इसमें आधिकारिक पोस्टर और दौरे की जानकारी होगी।’’

दत्ता ने इस साल की शुरूआत में मेस्सी के पिता से मुलाकात करके यह प्रस्ताव रखा था। मेस्सी ने अपने आवास पर उनसे मुलाकात करके 45 मिनट तक बात की। दत्ता ने कहा ,‘‘ मैने उन्हें पूरे कार्यक्रम के बारे में बताया। उन्होंने आने का वादा किया था।’’

मेसी के साथ इंटर मियामी के रौड्रिगो डि पॉल, लुई सुआरेज, जोर्बी अल्बा और सर्जियो बस्केट्स भी आ सकते हैं। मेसी हर शहर में बच्चों के साथ मास्टरक्लास में भी भाग लेंगे। वह 12 दिसंबर को कोलकाता पहुंचेंगे और वहां दो दिन और एक रात रूकेंगे। वह 13 दिसंबर को मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम में भाग लेंगे।

उनके लिये विशेष फूड और टी फेस्टिवल होगा जिसमें बंगाली मछली हिलसा, बंगाली मिठाई और असम चाय परोसी जायेगी। इसके बाद ईडन गार्डंस या साल्टलेक स्टेडियम पर जीओएटी कन्सर्ट और जीओएटी कप का आयोजन होगा।

शहर में दुर्गापूजा के दौरान उनका 25 फुट ऊंचा और 20 फुट चौड़ा भित्तिचित्र भी रखा जायेगा जिस पर प्रशंसक अपने संदेश लिख सकेंगे। यह स्टेडियम में मेसी को उपहार में दिया जायेगा।

वह प्रति टीम सात खिलाड़ियों का सॉफ्ट टच और सॉफ्ट बॉल मैच खेलेंगे, जिसमें सौरव गांगुली, लिएंडर पेस, जॉन अब्राहम और बाईचुंग भूटिया भी होंगे।

ईडन गार्डंस पर होने वाले इस आयोजन के लिये टिकट की न्यूनतम दर 3500 रूपये होगी। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी उन्हें वहां सम्मानित कर सकती हैं। मेसी 13 दिसंबर की शाम को अहमदाबाद में अडाणी फाउंडेशन के निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

वह 14 दिसंबर को मुंबई पहुंचेंगे जहां सीसीआई पर शाम 3:45 पर ‘मीट एंट ग्रीट ’ कार्यक्रम होगा। इसके बाद वानखेड़े स्टेडियम पर 5:30 से जीओएटी कप और कन्सर्ट होगा।

मुंबई में सीसीआई ब्रेबोर्न पर मुंबई पैडल जीओएटी कप होगा। सूत्रों ने बताया कि शाहरूख खान और लिएंडर पेस पांच से दस मिनट तक मेस्सी के साथ यह मैच खेल सकते हैं।

महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मेस्सी और सचिन तेंदुलकर, एम एस धोनी और रोहित शर्मा के साथ जीओएटी कैप्टंस मोमेंट का आयोजन कर सकता है जिसमें रणवीर सिंह, आमिर खान और टाइगर श्रॉफ भी भाग लेंगे।

मेसी 15 दिसंबर को दिल्ली आयेंगे जहां प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे। इसके बाद फिरोज शाह कोटला स्टेडियम पर दोपहर 2:15 से जीओएटी कप और कन्सर्ट होगा। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली जिला क्रिकेट संघ विराट कोहली और शुभमन गिल को भी न्योता देगा जो मेस्सी के बड़े प्रशंसक हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।