भारतीय स्की खेलों में नया अध्याय, एफआईएस ने बीएसएसए को दी पूर्ण सदस्यता
अंतरराष्ट्रीय स्की और स्नोबोर्ड महासंघ ने भारतीय स्की स्नोबोर्ड की मान्यता रद्द करते हुए भारतीय स्की और स्नोबोर्ड संघ को देश में इस खेल के संचालन के लिए मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय महासंघ के रूप में पूर्ण सदस्यता प्रदान…

अंतरराष्ट्रीय स्की और स्नोबोर्ड महासंघ ने भारतीय स्की स्नोबोर्ड की मान्यता रद्द करते हुए भारतीय स्की और स्नोबोर्ड संघ को देश में इस खेल के संचालन के लिए मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय महासंघ के रूप में पूर्ण सदस्यता प्रदान की है।

एफआईएस ने गुरुवार को यहां अपने 57वें सम्मेलन के दौरान भारत के राष्ट्रीय शीतकालीन खेल महासंघ से जुड़े लंबित विवाद का समाधान कर दिया। एफआईएस अध्यक्ष जोहान एलियाश ने बैठक के दौरान भारत के स्की महासंघ का मुद्दा उठाया और एक नए शासी निकाय को मान्यता देने के संबंध में सदस्य देशों की स्वीकृति मांगी।
इस मामले में किसी भी सदस्य देश ने आपत्ति नहीं उठाई और इस तरह से बीएसएसए को पूर्ण सदस्यता प्रदान कर दी गई। एलियाश ने कहा कि कानूनी विवादों और अदालती फैसलों के कारण भारतीय स्की महासंघ लगभग चार वर्षों तक अनिश्चितता की स्थिति में रहा।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
