द इंडियन व्यू

भारतीय मुक्केबाज़ों की चीन में शानदार जीत : सात स्वर्ण सहित 26 पदक पर कब्जा

भारतीय मुक्केबाजों ने चीन के शिनजियांग में तीसरे बेल्ट एंड रोड अंतरराष्ट्रीय युवा मुक्केबाजी गाला में सात स्वर्ण, 7 रजत व 12 कांस्य सहित कुल 26 पदक जीते। लड़कियों की टीम ने फाइनल में दबदबा कायम करते हुए पांच स्वर्ण,…

Ragwendra P Singh
August 29, 2025
2 min read
भारतीय मुक्केबाज़ों की चीन में शानदार जीत : सात स्वर्ण सहित 26 पदक पर कब्जा

भारतीय मुक्केबाजों ने चीन के शिनजियांग में तीसरे बेल्ट एंड रोड अंतरराष्ट्रीय युवा मुक्केबाजी गाला में सात स्वर्ण, 7 रजत व 12 कांस्य सहित कुल 26 पदक जीते। लड़कियों की टीम ने फाइनल में दबदबा कायम करते हुए पांच स्वर्ण, पांच रजत और छह कांस्य पदकों के साथ दबदबा बनाया।

लक्ष्मी (46 किग्रा), राधामणि (60 किग्रा), हरनूर (66 किग्रा), ज्योति (75 किग्रा) और अंशिका (80 किग्रा से अधिक) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए, जबकि चंद्रिका (54 किग्रा) को चीन की मुक्केबाजी से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

भारतीय मुक्केबाजों के बीच हुए 46 किग्रा, 60 किग्रा, 66 किग्रा और 80 किग्रा से अधिक की श्रेणियों में अतिरिक्त रजत और कांस्य पदक पक्के हुए। लड़कों के वर्ग में भारत ने दो स्वर्ण, दो रजत और छह कांस्य जीते।

फलक (48 किग्रा) और उधम सिंह राघव (54 किग्रा) ने कजाकिस्तान के अपने प्रतिद्वंद्वियों पर शानदार जीत के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि ध्रुव खर्ब (46 किग्रा) और पीयूष (50 किग्रा) को करीबी मुकाबलों के हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

उदय सिंह (46 किग्रा), आदित्य (52 किग्रा), आशीष (54 किग्रा), देवेंद्र चौधरी (75 किग्रा), जयदीप सिंह हंजरा (80 किग्रा) और लोवेन गुलिया (80 किग्रा से अधिक) ने कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में योगदान दिया।

इस आयोजन के लिए भारत ने 58 सदस्यीय दल भेजा है जिसमें अंडर 17 वर्ग में 20 लड़के और 20 लड़कियां हैं जबकि साथ में 12 कोच, पांच सहयोगी स्टाफ, एक रैफरी और एक जज हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।