द इंडियन व्यू

भारतीय महिला हॉकी टीम की सेमीफाइनल में जगह पक्की, अब उरुग्वे के खिलाफ लय कायम रखने पर नजर

नेशंस कप केे सेमीफाइनल में जगह पक्की होने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम अब बिना किसी दबाव के गुरुवार को आखिरी लीग मैच में उरूग्वे के खिलाफ भी जीत की लय कायम रखने के इरादे से उतरेगी। भारत पूल ए में दो मैचों में छह अंक के…

Ragwendra P Singh
June 17, 2026
2 min read
भारतीय महिला हॉकी टीम की सेमीफाइनल में जगह पक्की, अब उरुग्वे के खिलाफ लय कायम रखने पर नजर

नेशंस कप केे सेमीफाइनल में जगह पक्की होने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम अब बिना किसी दबाव के गुरुवार को आखिरी लीग मैच में उरूग्वे के खिलाफ भी जीत की लय कायम रखने के इरादे से उतरेगी। भारत पूल ए में दो मैचों में छह अंक के साथ शीर्ष पर है और अंतिम चार में पहुंच चुकी है। उसने अमेरिका को 3-2 और जापान को 2-1 से हराया।

एफआईएच प्रो लीग के अगले सत्र में जगह बनाने के लिये भारत को नेशंस कप हर हालत में जीतना है। पिछले साल भारतीय टीम प्रो लीग से बाहर होकर एफआईएच नेशंस कप में खिसक गई थी। पिछले सत्र में 16 मैचों में सिर्फ दस अंक लेकर भारत प्रो लीग में आखिरी स्थान पर रहा था।

आठ देशों के एफआईएच नेशंस कप की विजेता टीम अगले साल प्रो लीग में जगह बनायेगी। विश्व रैंकिंग में नौवे स्थान पर काबिज भारत का पलड़ा 17वीं रैंकिंग वाली उरूग्वे पर भारी होगा जिसे पहले दोनों मैचों में पराजय का सामना करना पड़ा है।

साभार : गूगल

भारत ने दो मैचों में पांचों गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किये। दीपिका दो गोल कर चुकी है जबकि नवनीत कौर, सलीमा टेटे और लालरेम्सियामी ने एक एक गोल किया है। भारत के कोच शोर्ड मारिन को अपने सभी स्ट्राइकर से मैदानी गोल की उम्मीद होगी और यह मैच अच्छा मौका है।

इस साल होने वाले विश्व कप और एशियाई खेलों को देखते हुए कोच नया संयोजन भी आजमाना चाहेंगे। दो मैचों में तीन गोल गंवा चुके भारतीय डिफेंस को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

मारिन ने कहा ,‘‘ इस तरह के टूर्नामेंटों में छोटे छोटे पल बड़ा अंतर पैदा कर देते हैं। हमें अनुशासित प्रदर्शन करते हुए मौकों को भुनाना होगा। यहां अच्छे नतीजे हासिल करना ही लक्ष्य नहीं है बल्कि भविष्य के लिये मजबूत नींव भी तैयार करनी होगी।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।