भारतीय बॉक्सर निशांत देव ने अमेरिका में लाकुआन इवांस को किया धराशायी
भारतीय मुक्केबाज निशांत देव ने पेशेवर सर्किट पर बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए अमेरिका के फ्रिस्को में स्थानीय मुक्केबाज लाकुआन इवांस को तकनीकी नॉकआउट आधार पर हराया। निशांत ने सुपर वेल्टरवेट मुकाबले के छठे दौर में जीते,…

भारतीय मुक्केबाज निशांत देव ने पेशेवर सर्किट पर बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए अमेरिका के फ्रिस्को में स्थानीय मुक्केबाज लाकुआन इवांस को तकनीकी नॉकआउट आधार पर हराया। निशांत ने सुपर वेल्टरवेट मुकाबले के छठे दौर में जीते, जो पेशेवर सर्किट पर उनकी लगातार तीसरी जीत है।

निशांत ने लगातार घूंसे बरसाये जिसके बाद रैफरी ने एक मिनट 58 सेकंड के बाद मैच रोका। विश्व चैम्पियनशिप 2023 में लाइट मिडिलवेट (71 किलो) में कांस्य पदक जीत चुके निशांत साल की शुरूआत में पेरिस ओलंपिक क्वालीफायर के क्वार्टर फाइनल में मैक्सिको के मार्को वेर्डे से मामूली अंतर से हारने के बाद पेशेवर सर्किट में उतरे थे।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
