द इंडियन व्यू

हमने कोई मैच नहीं हारा, हमें खेलने ही नहीं दिया गया’ – बैडमिंटन खिलाड़ियों का फूटा दर्द

जर्मनी के राइन-रूहर में विश्व विश्वविद्यालय खेलों में मिश्रित टीम कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय बैडमिंटन टीम चयन को लेकर विवादों में आ गई है क्योंकि चुने गए 12 खिलाड़ियों में से छह को कथित प्रशासनिक चूक के कारण भाग लेने…

Ragwendra P Singh
July 21, 2025
3 min read
हमने कोई मैच नहीं हारा, हमें खेलने ही नहीं दिया गया’ – बैडमिंटन खिलाड़ियों का फूटा दर्द

जर्मनी के राइन-रूहर में विश्व विश्वविद्यालय खेलों में मिश्रित टीम कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय बैडमिंटन टीम चयन को लेकर विवादों में आ गई है क्योंकि चुने गए 12 खिलाड़ियों में से छह को कथित प्रशासनिक चूक के कारण भाग लेने से रोक दिया गया है।

साभार : गूगल

प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया था लेकिन छह को ही प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति दी गई क्योंकि अधिकारी 16 जुलाई को प्रबंधकों की बैठक के दौरान सभी नामों को सही ढंग से प्रस्तुत करने में विफल रहे।

12 में से 6 भारतीय खिलाड़ी नहीं खेल सके – एआईयू की लापरवाही ने बिगाड़ा सपना

बाहर की गई एक खिलाड़ी अलीशा खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘यह केवल कुप्रबंधन नहीं है- यह करियर को नुकसान पहुंचाने वाला है। हम जवाब, जवाबदेही और हमारी आवाज सुनी जाने की मांग करते हैं। हमने कोई मैच नहीं गंवाया – हमने भाग लेने का अपना अधिकार ही खो दिया।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘यह केवल एक गलती नहीं है। यह एआईयू और हमारी टीम के अधिकारियों द्वारा करियर को नुकसान पहुंचाने वाला है। हम न्याय की मांग करते हैं।’’

https://www.instagram.com/p/DMVvTi2MWe-/

सूत्रों के अनुसार बीवी राव और अजीत मोहन भारतीय विश्वविद्यालय संघ के अधिकारी थे जो बैठक में शामिल हुए थे। देश में विश्वविद्यालय स्तर के खेलों के लिए नोडल संस्था एआईयू ने इस घटना को स्वीकार किया है।

एआईयू सचिव डॉ. पंकज मित्तल ने आगे कोई टिप्पणी करने से इनकार करते हुए एक समाचार एजेंसी को बताया, ‘‘हमें इसकी जानकारी दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।’’ एक सूत्र के अनुसार यह मामला सिर्फ एक त्रुटि का नहीं था बल्कि ‘व्यवस्थित अनियमितताओं’ का परिणाम था जिसकी शुरुआत भुवनेश्वर के कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी) में आयोजित चयन ट्रायल से शुरू हुई।

सूत्र ने बोला, ‘‘प्रबंधकों की बैठक के दौरान अधिकारियों को भारत के सभी 12 खिलाड़ियों की सूची वाला एक पत्र दिया गया था। यह उनकी जिम्मेदारी थी कि वे इसे ध्यान से पढ़ें, गैरमौजूद या घायल खिलाड़ियों की जांच करें और इसके अनुसार नामों की पुष्टि या समायोजन करें।

हालांकि उन्होंने इसे हल्के में लिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जिन खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग नहीं लिया था उनके नाम भी वहां थे। वे यहां केवल लुत्फ उठाने आए थे। बैठक में उन्होंने एक बुनियादी गलती भी की। उन्हें यह घोषित करना था कि कौन सा खिलाड़ी एकल, युगल और मिश्रित वर्ग में खेलेगा लेकिन उन्होंने इस बारे में ठीक से सूचित नहीं किया।’’

सनीथ दयानंद, सतीश कुमार करुणाकरण, देविका सिहाग, तस्नीम मीर, वर्षिनी विश्वनाथ श्री और वैष्णवी खड़केकर उन छह खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्होंने मिश्रित टीम स्पर्धा में भाग लिया। भारत ने मकाऊ को हराया लेकिन ग्रुप चरण में हांगकांग से हार गया।

फिर राउंड ऑफ 16 में अमेरिका और क्वार्टर फाइनल में मलेशिया को हराने के बाद सेमीफाइनल में चीनी ताइपे से हार गया। रोहन कुमार, दर्शन पुजारी, अदिति भट्ट, अभिनाश मोहंती, विराज कुवाले और अलीशा खान 12 सदस्यीय टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। सूत्र ने कहा, ‘‘टीम मैनेजर ने बड़ी गलती की।

अधिकारियों ने बैठक के दौरान एकाग्रता नहीं दिखाई और ट्रायल के बाद उन्होंने उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया। उन्होंने सिर्फ छह नाम जमा किए इसलिए बाकी छह को एफआईएसयू ने अनुमति नहीं दी।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।