द इंडियन व्यू

भारतीय निशानेबाज इलावेनिल वालारिवान ने एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक पर साधा निशाना

भारतीय निशानेबाज एलावेनिल वालारिवान ने शुक्रवार को 16वीं एशियाई चैंपियनशिप की महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। साभार : गूगल तमिलनाडु की इस खिलाड़ी ने फाइनल में 253.6 का स्कोर बनाकर शीर्ष स्थान…

Ragwendra P Singh
August 22, 2025
1 min read
भारतीय निशानेबाज इलावेनिल वालारिवान ने एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक पर साधा निशाना

भारतीय निशानेबाज एलावेनिल वालारिवान ने शुक्रवार को 16वीं एशियाई चैंपियनशिप की महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

साभार : गूगल

तमिलनाडु की इस खिलाड़ी ने फाइनल में 253.6 का स्कोर बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने विश्व कप में कई स्वर्ण पदक जीते हैं और इसके अलावा विश्व चैंपियनशिप में भी शीर्ष स्थान हासिल किया है।

चीन की शिनलू पेंग ने 253 अंक के साथ रजत पदक जबकि कोरिया की यूंजी क्वोन (231.2) ने कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा में भाग ले रही एक अन्य भारतीय खिलाड़ी मेहुली घोष आठ निशानेबाजों के फाइनल में 208.9 अंक हासिल करके चौथे स्थान पर रहीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।