द इंडियन व्यू

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा को यूपीओए ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। भारतीय निशानेबाजी के इतिहास के सबसे सफल और प्रतिष्ठित खिलाड़ियों में से एक जसपाल राणा के आकस्मिक निधन के बाद रविवार को उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन (यूपीओए) ने शोक संवेदना व्यक्त की। रविवार को उत्तर प्रदेश ओलंपिक…

Ragwendra P Singh
June 14, 2026
2 min read
भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा को यूपीओए ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। भारतीय निशानेबाजी के इतिहास के सबसे सफल और प्रतिष्ठित खिलाड़ियों में से एक जसपाल राणा के आकस्मिक निधन के बाद रविवार को उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन (यूपीओए) ने शोक संवेदना व्यक्त की। रविवार को उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के सभागार में आयोजित शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

महासचिव डा. आनन्देश्वर पाण्डेय ने अपने शोक संदेश में कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने कहा कि जसपाल राणा भारतीय निशानेबाजी के सबसे सफल और प्रतिष्ठित खिलाड़ियों में से एक थे। उन्होंने 1996 के अटलांटा ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया तथा एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में कई पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।

पद्मश्री, अर्जुन अवार्ड और द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित राणा भारतीय निशानेबाजी टीम के पिस्टल वर्ग के हाई-परफॉर्मेंस कोच भी थे तथा ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर सहित कई शीर्ष निशानेबाजों के मार्गदर्शक रहे। उनका निधन भारतीय निशानेबाजी जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विराज सागर दास ने प्रेषित शोक संदेश में जसपाल राणा के निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

साभार : गूगल

शोक सभा में उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा, विधिक समिति के चेयरमैन राकेश शुक्ला एवं पूर्व सचिव हरीश शर्मा, उत्तर प्रदेश वुशू एसोसिएशन के सचिव मनीष कक्कड़, उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश ट्रायथलॉन एसोसिएशन के सचिव संदीप मिश्रा सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

वहीं उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक डा.आरपी सिंह (अध्यक्ष, यूपी हॉकी), उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिजीत सरकार, कोषाध्यक्ष डा. सैयद रफत जुबैर रिजवी, उत्तर प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एके त्रिपाठी, कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के अध्यक्ष टीपी हवेलिया व सचिव जसपाल सिंह, यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डा.सुधर्मा सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने भी अपनी शोक संवेदनाएं प्रेषित कीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।