यूरोप दौरे का अंत हार के साथ, लेकिन भारत ए ने बटोरी सीख और अनुभव
यूरोप दौरे में भारत ए पुरुष हॉकी टीम ने अपना सफर नीदरलैंड के खिलाफ 2-8 से हार के साथ खत्म किया। युवा भारतीय मिडफील्डर राजिंदर सिंह और फॉरवर्ड सेल्वम कार्थी ने रविवार को खेले गए यूरोप दौरे के अंतिम मैच में भारतीय टीम से…

यूरोप दौरे में भारत ए पुरुष हॉकी टीम ने अपना सफर नीदरलैंड के खिलाफ 2-8 से हार के साथ खत्म किया। युवा भारतीय मिडफील्डर राजिंदर सिंह और फॉरवर्ड सेल्वम कार्थी ने रविवार को खेले गए यूरोप दौरे के अंतिम मैच में भारतीय टीम से गोल दागे। भारत ए पिछले सप्ताह नीदरलैंड के खिलाफ अपना पिछला मैच 0-3 से हार गया था।

भारत ए ने आठ जुलाई को दौरा शुरू किया और पांच यूरोपीय टीमों के खिलाफ आठ मैच खेले। भारतीय टीम ने नीदरलैंड और बेल्जियम जैसी कुछ शीर्ष टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए तीन शहरों की यात्रा की।
भारत ए कोच शिवेन्द्र सिंह ने कहा, ‘‘भले ही इस यूरोपीय दौरे के दौरान हमें जीत की तुलना में अधिक हार मिली, लेकिन हमारा मुख्य उद्देश्य अनुकूल परिणाम हासिल करना नहीं बल्कि एक टीम के रूप में सीख और अनुभव हासिल करना था जिसका भविष्य में इन खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा।’’
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
