द इंडियन व्यू

भरत सिंह चौहान को फिर मिली राष्ट्रमंडल शतरंज संघ की कमान

अनुभवी भारतीय खेल प्रशासक भरत सिंह चौहान को फिर से राष्ट्रमंडल शतरंज संघ का अध्यक्ष चुना गया है। श्रीलंका के वासाकाडुवा में राष्ट्रमंडल शतरंज संघ की वार्षिक आम सभा की बैठक के दौरान चुनाव कराए गए जिसमें चौहान को…

Ragwendra P Singh
May 18, 2026
1 min read
भरत सिंह चौहान को फिर मिली राष्ट्रमंडल शतरंज संघ की कमान

अनुभवी भारतीय खेल प्रशासक भरत सिंह चौहान को फिर से राष्ट्रमंडल शतरंज संघ का अध्यक्ष चुना गया है। श्रीलंका के वासाकाडुवा में राष्ट्रमंडल शतरंज संघ की वार्षिक आम सभा की बैठक के दौरान चुनाव कराए गए जिसमें चौहान को सर्वसम्मति से अगले चार साल के लिए अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

सीसीए प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘चौहान का अध्यक्ष पद पर फिर से निर्वाचित होना राष्ट्रमंडल देशों में शतरंज को मजबूत करने और इस खेल को बढ़ावा देने के प्रति उनके दूरदर्शी नेतृत्व और लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता में निहित विश्वास और भरोसे को दर्शाता है।‘‘

68 वर्षीय चौहान इससे पहले अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं। वह वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ के सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष और एशियाई शतरंज महासंघ के उपाध्यक्ष भी हैं।

साभार : सोशल मीडिया

रविवार के चुनावों में मलेशिया के अखरामस्याह मुअम्मर उबैदश सानुसी को उपाध्यक्ष, श्रीलंका के जी लक्ष्मण विजेसुरिया को महासचिव और दक्षिण अफ्रीका के विक्की मागु को कोषाध्यक्ष चुना गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।