द इंडियन व्यू

‘खून और पानी साथ नहीं बह सकते’-भज्जी का एशिया कप में पाकिस्तान से न खेलने का आह्वान

अगले महीने 9 सितंबर से एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होने जा रहा है। भारत का पहला मुकाबला 10 तारीख को यूनाइटेड अरब एमिरेट्स से हैं। 14 सितंबर को दूसरा मुकाबला चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से है। साभार : गूगल पहलगाम…

Ragwendra P Singh
August 13, 2025
3 min read
‘खून और पानी साथ नहीं बह सकते’-भज्जी का एशिया कप में पाकिस्तान से न खेलने का आह्वान

अगले महीने 9 सितंबर से एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होने जा रहा है। भारत का पहला मुकाबला 10 तारीख को यूनाइटेड अरब एमिरेट्स से हैं। 14 सितंबर को दूसरा मुकाबला चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से है।

साभार : गूगल

पहलगाम आतंकी हमले और उसके जवाब में भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दोनों देशों के बीच जारी तनाव के मद्देनजर पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच का विरोध तेज हो रहा है।

असदुद्दीन औवैसी तो संसद तक में यह मांग उठा चुके हैं। एक दिन पहले ही शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे भी बीसीसीआई और सरकार को आड़े हाथ लिया था। अब दिग्गज ऑफ स्पिनर और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने भी ऐसी ही मांग की है।

एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में हरभजन सिंह ने दो टूक कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार करना चाहिए। एक अंग्रेजी अखबार से भज्जी ने कहा, 'खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। हम उनको इतनी इम्पॉर्टेंस क्यों देते हैं? हमारे जवान घर नहीं आते और हम क्रिकेट खेलने चले जाते हैं।'

हरभजन सिंह हाल में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में इंडिया लिजेंड्स की टीम में शामिल थे। टीम ने पाकिस्तान लिजेंड्स के साथ न सिर्फ लीग स्टेज के मैच बल्कि सेमीफाइनल तक का बहिष्कार किया था।

इंडिया लीजेंड्स में हरभजन सिंह के अलावा युवराज सिंह, शिखर धवन, इरफान पठान, यूसुफ पठान, सुरेश रैना जैसे पूर्व दिग्गज क्रिकेटर शामिल थे। दिग्गजों ने दो टूक कहा था कि उनके लिए देश सबसे पहले है और उसके लिए सेमीफाइनल क्या, फाइनल भी होता तो पाकिस्तान संग नहीं खेलते।

हालांकि, डब्लूसीएल एक प्राइवेट लीग है। इंटरव्यू के दौरान जब हरभजन सिंह से यह पूछा गया कि क्या एशिया कप में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार करना चाहिए तो उन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाले जांबाजों का जिक्र किया।

उनका जवाब था, ‘मेरे लिए हमारे देश का वो जवान जो सरहद पर खड़ा हुआ है, उनकी फैमिली जो कई बार उनको देख नहीं पाती है, उनका सर्वोच्च बलिदान हो जाता है, वो घर वापस नहीं लौट पाते हैं- उनका इतना बड़ा बलिदान होता है हम सबके लिए। तो ये तो बहुत छोटी सी बात है कि हम एक क्रिकेट मैच न छोड़ सकें।’

भज्जी ने कहा कि हमारी सरकार का भी तो यही रुख है कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। देश सबसे पहले आता है। क्रिकेट मैच न खेलना बहुत मामूली चीज है देश के सामने। उन्होंने उम्मीद जताई कि सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगी।

अभी तक ऐसा कुछ संकेत तो नहीं दिख रहा कि भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगी। दोनों पड़ोसियों के बीच लंबे समय से खेल संबंध नहीं है।

क्रिकेट की बात करें तो दोनों द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेलते लेकिन बहुपक्षीय टूर्नामेंट में खेलते आए हैं। दोनों एक दूसरे के यहां खेलने से परहेज करते हैं, खासकर भारत आईसीसी टूर्नामेंट में भी पाकिस्तान में मैच नहीं खेलता। इसलिए दोनों के मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर होते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।