बेन शेल्टन ने कनाडा ओपन में मारी बाज़ी, पहुंचे तीसरे दौर में
बेन शेल्टन ने कैनेडियन ओपन के अपने पहले मैच में एड्रियन मन्नारिनो को 6-2, 6-3 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई। शेल्टन ने एटीपी मास्टर्स 1000 इवेंट में अपनी 25वीं जीत दर्ज की। बेन शेल्टन पीआईएफ एटीपी रैंकिंग में अपने…

बेन शेल्टन ने कैनेडियन ओपन के अपने पहले मैच में एड्रियन मन्नारिनो को 6-2, 6-3 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई। शेल्टन ने एटीपी मास्टर्स 1000 इवेंट में अपनी 25वीं जीत दर्ज की। बेन शेल्टन पीआईएफ एटीपी रैंकिंग में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर हैं। वह पिछले 10 में से 8 मुकाबले जीत चुके हैं।

चौथे वरीय अमेरिकी खिलाड़ी ने एटीपी स्टैट्स के अनुसार अपने पहले सर्व पर 90 प्रतिशत (28 में से 31) अंक जीते और जिन दो ब्रेक प्वॉइंट्स का सामना किया, उन्हें भी बचा लिया। इसके साथ ही उन्होंने फ्रेंच खिलाड़ी के खिलाफ एटीपी स्तर पर तीसरे आमने-सामने के मुकाबले में पहली जीत हासिल की।
शेल्टन ने मैच के बाद कहा, "आखिरी गेम में थोड़ा तनाव जरूर था, लेकिन मुझे खुशी है कि मैं अंत तक संयमित रहा और ब्रेक प्वॉइंट पर भी सर्व करते हुए मैच को खत्म कर पाया। शेल्टन का अगला मुकाबला 25वें वरीय ब्रैंडन नकाशिमा से होगा, जिन्होंने हमवतन खिलाड़ी एथन क्विन को 7-6(6), 6-4 से हराया।
टोरंटो में इस फोर्टनाइट के दौरान शेल्टन अपना पहला मास्टर्स 1000 खिताब जीतने की कोशिश में हैं। एटीपी लाइव रेस टू ट्यूरिन में फिलहाल नौवें स्थान पर हैं। इस साल वह निट्टो एटीपी फाइनल्स में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराने की ओर बढ़ रहे हैं। आंद्रे रुबलेव ने ह्यूगो गैस्टन को 6-2, 6-3 से हराकर हार्ड कोर्ट पर अपने करियर की 250वीं जीत दर्ज की।
रुबलेव ने गैस्टन के खिलाफ 19 विनर्स और 17 अनफोर्स्ड एरर्स के साथ मुकाबला समाप्त किया और तीसरे दौर में प्रवेश किया। छठे वरीय रुबलेव ने पिछले साल इसी एटीपी मास्टर्स 1000 इवेंट में फाइनल तक का सफर तय किया, जहां उन्हें एलेक्सी पोपिरिन से हार मिली थी।
इस सीजन का अपना दूसरा खिताब जीतने की कोशिश में दोहा ओपन चैंपियन रुबलेव अब 28वें वरीय लोरेंजो सोनेगो से भिड़ेंगे। बुधवार को एक अन्य मुकाबले में कनाडा के गेब्रियल डायलो दूसरी बार मास्टर्स 1000 इवेंट के तीसरे दौर में पहुंच गए। डायलो ने दूसरे सेट के टाई-ब्रेक में 3/5 से वापसी करते हुए माटेओ गिगांटे को 6-3, 7-6(5) से हराया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
