बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकी
नई दिल्ली : इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के भविष्य को लेकर जारी असमंजस के बीच बेंगलुरु एफसी ने अपने पहले टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकने का फैसला किया है। क्लब ने सोमवार को एक आधिकारिक बयान जारी…

नई दिल्ली : इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के भविष्य को लेकर जारी असमंजस के बीच बेंगलुरु एफसी ने अपने पहले टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकने का फैसला किया है। क्लब ने सोमवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर यह जानकारी दी।
बेंगलुरु एफसी ने अपने बयान में कहा,"भारत में एक फुटबॉल क्लब चलाना और उसे बनाए रखना हमेशा से एक चुनौतीपूर्ण कार्य रहा है, जिसे हम हर सीज़न पूरी निष्ठा के साथ करते आए हैं। लेकिन लीग के भविष्य को लेकर स्पष्टता की कमी ने हमें यह कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर किया है। हमारे खिलाड़ियों, स्टाफ और उनके परिवारों की भलाई हमारे लिए सर्वोपरि है और हम इस मसले के समाधान तक लगातार उनके संपर्क में हैं।"
क्लब ने यह भी स्पष्ट किया कि यह निर्णय उनके युवा कार्यक्रमों पर असर नहीं डालेगा, "हम खेल और अपने संचालन के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे युवा पुरुष और महिला टीमें, साथ ही बीएफसी सॉकर स्कूल्स इस निर्णय से अप्रभावित रहेंगे। हम अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ ) और फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (एफएसडीएल) से अपील करते हैं कि इस गतिरोध को शीघ्र समाप्त करें। यह अस्थिरता किसी के हित में नहीं है और भारतीय फुटबॉल के भविष्य के लिए त्वरित समाधान जरूरी है।"
गौरतलब है कि 11 जुलाई को आईएसएल के आयोजक एफएसडीएल ने 2025–26 सीज़न को “अस्थायी रूप से स्थगित” करने की घोषणा की थी, जिसके पीछे अनुबंध संबंधित समस्याएं बताई गई थीं।
इसके अगले दिन एआईएफएफ ने कहा था कि वह लीग की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा।
जानकारी के अनुसार, एफएसडीएल और एआईएफएफ के बीच मौजूदा मास्टर राइट्स एग्रीमेंट (एमआरए) 8 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। यही समझौता लीग की संरचना, संचालन और व्यावसायिक ढांचे की नींव है।
आमतौर पर सितंबर से अप्रैल तक खेले जाने वाली आईएसएल के संचालन और उससे जुड़ी ब्रॉडकास्टिंग योजनाओं के लिए सभी हितधारकों को दीर्घकालिक स्पष्टता की आवश्यकता है।
इस बीच, एआईएफएफ ने गुरुवार को नई दिल्ली में आईएसएल की आठ क्लबों के सीईओ के साथ बैठक बुलायी है, जिसमें भारतीय फुटबॉल से जुड़े अहम मसलों पर चर्चा होगी।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
