बुमराह की आलोचना पर सचिन तेंदुलकर और हर्ष भोगले का बचाव
जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड दौरे पर अपनी मर्जी और पसंद के हिसाब से 5 में से 3 टेस्ट खेलने को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। अब तो चर्चा है कि बीसीसीआई भी आगे से सख्ती करने जा रहा कि कोई भी खिलाड़ी अपने हिसाब से तय नहीं…

जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड दौरे पर अपनी मर्जी और पसंद के हिसाब से 5 में से 3 टेस्ट खेलने को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। अब तो चर्चा है कि बीसीसीआई भी आगे से सख्ती करने जा रहा कि कोई भी खिलाड़ी अपने हिसाब से तय नहीं करेगा कि किसी सीरीज में वह कौन सा मैच खेलेगा, कौन सा नहीं।

उनकी गैरमौजूदगी वाले मैचों में मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और प्रसिद्ध कृष्ण ने जिस तरह की शानदार गेंदबाजी की, उसे लेकर भी फैन बुमराह को टारगेट कर रहे हैं। इंग्लैंड दौरे पर संयोग से भारत ने उन्हीं दो टेस्ट मैच को जीता जिनमें वह नहीं खेले। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बाद कॉमेंटेटर हर्ष भोगले ने जसप्रीत बुमराह का बचाव किया है।
उन्होंने भारतीय स्टार को ट्रोल करने वालों पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, 'सच में? बुमराह की ट्रोलिंग? उम्मीद करता हूं आप उनमें से नहीं होंगे लेकिन अगर आप हैं तो यह कहना ठीक रहेगा कि आपको इसका अंदाजा तक नहीं है कि बुमराह बनने के लिए क्या-क्या सहना पड़ता है।
और आपको भारत के सबसे महान मैचविनर्स में से एक की कोई कद्र नहीं है जो किसी भी दूसरे गेंदबाज से कहीं ज्यादा ओवर डाले हैं।' जसप्रीत बुमराह ने सीरीज को शानदार बताते हुए अपनी तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। उस पोस्ट पर भी उन्हें बहुत ट्रोल किया गया।
https://www.instagram.com/jaspritb1/p/DM-QT0IS2IH/?hl=en
कुछ ने इस बात पर नाखुशी जताई कि उन्होंने एक बार भी मोहम्मद सिराज का जिक्र तक नहीं किया जो बार-बार बुमराह भैया-बुमराह भैया की रट लगाए रहते हैं। कुछ ने आरोप लगाया कि बुमराह शायद सिराज से जलन रखते हैं। तो कुछ ने यहां तक लिखा कि बुमराह को सिराज से असुरक्षा महसूस हो रही है।
जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड दौरे पर 5 में से सिर्फ 3 टेस्ट खेले। इनमें से 2 में भारत को हार मिली और एक टेस्ट ड्रॉ रहा। बुमराह ने 26 की औसत से कुल 14 विकेट लिए जिनमें लीड्स और लॉर्ड्स टेस्ट में 5 विकेट हॉल भी हैं।
वह सीरीज में भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्ण के साथ संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। सभी 5 टेस्ट खेलने वाले मोहम्मद सिराज 23 विकेट के साथ सीरीज के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
