द इंडियन व्यू

बीसीसीआई एक्सपर्ट की देखरेख में अंपायर-स्कोरर को मिल रहा अपडेटेड प्रशिक्षण

लखनऊ। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) द्वारा अंपायरों और स्कोररों के लिए दो दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन बीबीडी बैडमिंटन अकादमी के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। सीएएल द्वारा अंपायर और स्कोररों के लिए दो दिवसीय रिफ्रेशर…

Ragwendra P Singh
August 7, 2025
1 min read
बीसीसीआई एक्सपर्ट की देखरेख में अंपायर-स्कोरर को मिल रहा अपडेटेड प्रशिक्षण

लखनऊ। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) द्वारा अंपायरों और स्कोररों के लिए दो दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन बीबीडी बैडमिंटन अकादमी के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया।

सीएएल द्वारा अंपायर और स्कोररों के लिए दो दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स आयोजित

कार्यशाला का उद्घाटन एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुजय त्रिपाठी ने किया जिसमें सीएएल से जुड़े 35 अंपायर एवं स्कोरर प्रतिभाग कर रहे हैं।

इस विशेष प्रशिक्षण सत्र को बीसीसीआई के अनुभवी विशेषज्ञ अश्विनी मंधानी, एसपी सिंह और रोहित यादव संचालित कर रहे हैं। पहले दिन प्रतिभागियों को बीसीसीआई प्लेइंग कंडीशन 2025-26 के तहत वनडे और टी-20 फॉर्मेट के 22 प्रमुख नियमों और खेल से जुड़े हालिया बदलावों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यशाला का संचालन क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ की अंपायर एवं स्कोरर कमेटी के चेयरमैन नईम चिश्ती की देखरेख में हो रहा है।

इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव केएम खान, अभिजीत सिन्हा, राकेश सिंह और कमर हुसैन भी मौजूद रहे। कार्यशाला का समापन शुक्रवार को शाम 4:30 बजे किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।