द इंडियन व्यू

बिश्केक में भारत का दमदार प्रदर्शन, मकाऊ पर 8-1 की शानदार जीत

कप्तान गुरतेज सिंह भट्टी के चार गोल से भारत ने बिश्केक, किर्गिस्तान में चल रहे अंडर-18 आइस हॉकी एशिया कप में मकाऊ को 8-1 से हराया। भारत ने शुरू में गोल करके दमदार शुरुआत की और उसने तीनों पीरियड में खेल पर अपना नियंत्रण…

Ragwendra P Singh
May 1, 2026
2 min read
बिश्केक में भारत का दमदार प्रदर्शन, मकाऊ पर 8-1 की शानदार जीत

कप्तान गुरतेज सिंह भट्टी के चार गोल से भारत ने बिश्केक, किर्गिस्तान में चल रहे अंडर-18 आइस हॉकी एशिया कप में मकाऊ को 8-1 से हराया। भारत ने शुरू में गोल करके दमदार शुरुआत की और उसने तीनों पीरियड में खेल पर अपना नियंत्रण बनाए रखा।

राजस्थान के अजय डांगी ने भारत के लिए पहला गोल किया जबकि भट्टी ने चार गोल करके टीम की जीत सुनिश्चित की। भारत से इत्फिकार हुसैन, तंजीन ताशी और देवांश शर्मा ने भी एक-एक गोल किया।

मैच के बाद भट्टी ने कहा, ‘‘हमने स्पष्ट इरादे के साथ शुरुआत की और तीनों पीरियड में अपनी गति बनाए रखी। टीम ने अच्छे मौके बनाए और उनका भरपूर फायदा उठाया। यह शानदार जीत है, लेकिन हमारा ध्यान आगे के मैचों में निरंतरता बनाए रखने पर है।’’

Hockey Worldwide (@hockey.worldwide)

भारतीय आइस हॉकी संघ के महासचिव हरजिंदर सिंह ने टीम के प्रदर्शन और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीम की प्रगति की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘मकाऊ के खिलाफ जीत इस युवा भारतीय टीम की दृढ़ता का मजबूत संकेत है।

टीम ने तीनों पीरियड में शानदार खेल का प्रदर्शन करके नियंत्रण बनाए रखा। इस जीत से न केवल उनके कौशल, बल्कि बढ़ती परिपक्वता और आत्मविश्वास का भी पता चलता है।’’ इस टूर्नामेंट में किर्गिस्तान, मंगोलिया, उज्बेकिस्तान, इंडोनेशिया, मकाऊ (चीन) और भारत की आइस हॉकी टीमें भाग ले रही हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।