द इंडियन व्यू

बार्सिलोना डिफेंडर जूल्स कौंडे ने क्लब के साथ 2030 तक के लिए किया नया करार

सियोल : एफसी बार्सिलोना के डिफेंडर जूल्स कौंडे ने बुधवार को पुष्टि की कि उन्होंने क्लब के साथ 2030 तक के लिए एक नया पांच वर्षीय अनुबंध कर लिया है। हालांकि क्लब की ओर से अब तक इस खबर की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है,…

Ragwendra P Singh
July 31, 2025
2 min read
बार्सिलोना डिफेंडर जूल्स कौंडे ने क्लब के साथ 2030 तक के लिए किया नया करार

सियोल : एफसी बार्सिलोना के डिफेंडर जूल्स कौंडे ने बुधवार को पुष्टि की कि उन्होंने क्लब के साथ 2030 तक के लिए एक नया पांच वर्षीय अनुबंध कर लिया है। हालांकि क्लब की ओर से अब तक इस खबर की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कोरियाई दौरे के दौरान फ्रेंच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने मीडिया से बात करते हुए यह जानकारी दी।

कौंडे ने कहा, "अनुबंध से जुड़ी सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब यह सिर्फ कुछ दिनों की बात है जब इसे औपचारिक रूप से घोषित किया जाएगा।" उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह इस तेज़ी से हुई बातचीत से "बहुत खुश" हैं।

उन्होंने आगे कहा, "बार्सिलोना और मेरी सोच एक जैसी रही है। मैं इस टीम का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। यह एक महत्वाकांक्षी क्लब है और हम हर साल खिताब के लिए लड़ सकते हैं।"

गौरतलब है कि कौंडे ने पिछले सीजन कोपा डेल रे फाइनल में रियल मैड्रिड के खिलाफ निर्णायक गोल किया था जिससे बार्सिलोना को जीत मिली थी।

26 वर्षीय जूल्स कौंडे ने 2022 में सेविया से बार्सिलोना में कदम रखा था और अब तक क्लब के लिए 141 मैचों में सात गोल कर चुके हैं। शुरुआत में उन्हें सेंटर-बैक के तौर पर साइन किया गया था, लेकिन हाल के सीज़न में उन्होंने राइट-बैक के तौर पर भी खुद को साबित किया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।