बायर्न म्यूनिख का रिकॉर्डतोड़ अभियान, 122 गोल के साथ चैंपियन
बायर्न म्यूनिख ने एक सत्र में सर्वाधिक 122 गोल करने के नए रिकॉर्ड के साथ जर्मन फुटबॉल लीग बुंडेसलिगा का खिताब अपने नाम किया। हैरी केन की इस सत्र की चौथी हैट्रिक की मदद से बायर्न ने कोलोन पर 5-1 से शानदार जीत के साथ अपने…

बायर्न म्यूनिख ने एक सत्र में सर्वाधिक 122 गोल करने के नए रिकॉर्ड के साथ जर्मन फुटबॉल लीग बुंडेसलिगा का खिताब अपने नाम किया। हैरी केन की इस सत्र की चौथी हैट्रिक की मदद से बायर्न ने कोलोन पर 5-1 से शानदार जीत के साथ अपने अभियान का अंत किया। उसकी तरफ से इस मैच में टॉम बिशोफ और निकोलस जैक्सन ने भी गोल किए।

केन ने इस सत्र में 36 गोल किए जो 2020-21 में रॉबर्ट लेवांडोव्स्की के लीग रिकॉर्ड से पांच कम हैं। बुंडेसलिगा के एक सत्र में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड इससे पहले भी बायर्न के नाम पर ही था। उसने 1971-72 में 101 गोल किए थे। तब फ्रांज बेकेनबॉयर और गेर्ड मुलर जैसे खिलाड़ी उसकी तरफ से खेला करते थे।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
